Apple का बड़ा ऐलान, इस दिन शुरू होगा WWDC 2025 इवेंट

Apple WWDC 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। यह एप्पल का मेगा सॉफ्टवेयर इवेंट है, जिसके दौरान कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर वर्जन का ऐलान करती है।

Published By: Manisha | Published: Mar 26, 2025, 09:33 AM (IST)

Apple WWDC 2025: एप्पल ने फाइनली Worldwide Developers Conference (WWDC) का ऐलान कर दिया है। एप्पल का यह टेक इवेंट 9 जून से शुरू होने जा रह है, जो कि 13 जून तक लाइव रहेगा। इस इवेंट में कंपनी अपने सॉफ्टवेयर अपग्रेड्स से पर्दा उठाती है, जिसमें iOS, iPadOS और macOS के लेटेस्ट वर्जन होते हैं। इसके अलावा, कुछ हार्डवेयर संबंधी बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इस इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: iOS 26.4 Update हुआ रिलीज, अब iPhone में मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स

Apple के एक अधिकारी ने अपने X हैंडल पर WWDC 2025 का पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में WWDC 2025 की तारीखों का ऐलान किया गया है। WWDC 2025 की शुरुआत 9 जून से होने वाली है। इसके अलावा, WWDC25 वेबसाइट पर रिवील हो चुका है कि यह इवेंट 9 जून से शुरू होगा, जो कि 13 जून तक लाइव रहेगा। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Apple Maps में जल्द दिखे सकते हैं Ads, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

How to Watch WWDC 2024

WWDC 2024 का आयोजन कैलिफोर्निया स्थित Cupertino के Apple Park में किया जाएगा, जो कि एक इन-पर्सन स्पेशल इवेंट होगा। इसके अलावा, पिछले कई सालों की तरह इस साल भी फैन्स इसकी लाइवस्ट्रीमिंग ऑनलाइन देख सकेंगे। Apple कंपनी इवेंट को Apple Developer app व Apple Developer वेबसाइट के जरिए लाइवस्ट्रीम करेगी। और पढें: Apple WWDC 2026: आ गई मेगा इवेंट की डेट, iOS 27 और AI फीचर्स से उठ सकता है पर्दा

iOS 19, iPadOS 19 and macOS 19

यह एप्पल का एक सॉफ्टवेयर फोकस इवेंट है, जिसमें कंपनी हर साल अपने लेटेस्ट OS को रिवील करती है। इस भी इस इवेंट की हाइलाइट iOS, macOS और iPadOS के सॉफ्टवेयर अपडेट्स होंगे। इस साल कंपनी iOS 19, iPadOS 19 और macOS 19 से पर्दा उठाएगी। iOS 19 को लेकर कहा जा रहा है कि इस बार कंपनी अपने आईफोन ऐप्स के आइकन में बदलाव कर सकती है।

इसके अलावा, कंपनी इस साल Apple के AI (Apple Intelligence) को भी अपग्रेड कर सकती है। उम्मीद की जा सकती है कि इस इवेंट के दौरान कंपनी एआई के साथ लाए गए नए फीचर्स का भी ऐलान करेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।