Apple 30 अक्टूबर को होस्ट करेगा स्पेशल इवेंट, लॉन्च हो सकते हैं नए iMac और Macbook Pro

Apple ने अक्टूबर में होने वाले अपने इवेंट की घोषणा कर दी है। कंपनी महीने के अंत में इवेंट होस्ट करेगी। इसमें नए Mac मॉडल्स समेत की बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 25, 2023, 08:59 AM (IST)

हाइलाइट

  • Apple इस महीने के अंत में अपना स्पेशल इवेंट होस्ट करेगी।
  • कंपनी ने मीडिया इनवाइट के जरिए इवेंट की घोषणा की है।
  • इस इवेंट में नए Mac मॉडल्स लॉन्च किए जा सकते हैं।

Apple ने अपने स्पेशल Scary Fast इवेंट की घोषणा कर दी है। कंपनी इस महीने के अंत में इवेंट होस्ट करेगी। इस इवेंट में एप्पल की ओर से कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती है। कई खबरों के अनुसार, अपकमिंग Apple Scary Event 2023 में नए Mac डिवाइस पेश किए जा सकते हैं। कंपनी ने अपने इस स्पेशल इवेंट के लिए ऑफिशियल मीडिया इनवाइट शेयर कर जानकारी दी है। आइये, इवेंट के बारे में डिटेल में जानने के लिए आगे पढ़ें। और पढें: Google ने macOS के लिए खास Gemini App किया लॉन्च, ChatGPT और Claude को मिलेगी टक्कर

Apple Scary Fast Event

Apple Special Scary Fast Event 30 अक्टूबर, 2023 को होस्ट किया जाएगा। इवेंट 5 pm PT पर शुरू होगा, जो कि भारतीय समय के अनुसार 5:30 am है। कंपनी द्वारा भेजे गए इनवाइट में लिखा है कि आपको एक विशेष Apple इवेंट ऑनलाइन देखने के लिए इनवाइट किया गया है। Apple.com पर ट्यून इन करें। और पढें: Amazon ने Globalstar को खरीदने का किया ऐलान, सैटेलाइट नेटवर्क होगा और मजबूत

इस इनवाइट में फाइंडर-स्टाइल चेहरा दिया गया है, जो केवल macOS पर उपलब्ध है। यह नए मैक प्रोडक्ट की लॉन्चिंग की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि, अभी कंपनी ने इस संबंध में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। और पढें: 200 से ज्यादा देशों में उपलब्ध हुआ 'Apple Business' प्लेटफॉर्म, मिलेंगे ये सब फीचर्स

कंपनी ने पिछले कुछ इवेंट इन-पर्सन किए हैं। हालांकि, यह अपकमिंग इवेंट वर्चुअल है और इसे ऑनलाइन होस्ट किया जाएगा।

इवेंट में लॉन्च होंगे ये प्रोडक्ट

Apple इस इवेंट क्या घोषणाएं करेगा, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। हालांति, खबरों की मानें तो इसमें नए iMac और MacBook Pro पेश किए जाएंगे। पिछली कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल मैक लाइनअप को अपडेट के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार नए मॉडल्स में नया चिप मिलने की उम्मीद की जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल इवेंट में नए मैकबुक प्रो के साथ एक नया 24 इंच का iMac भी पेश कर सकता है। इसमें एप्पल की नई M3 चिप मिल सकती है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, 2021 की पहली छमाही में M1 iMac लॉन्च होने के बाद से अभी तक इसे अपडेट नहीं मिला है। इस कारण कंपनी इसे अब कई अपडेट के साथ पेश कर सकती है। इसके अलावा इवेंट में 13 इंच का MacBook Pro और अन्य हाई लेवल के Pro मॉडल लॉन्च हो सकते हैं।

कंपनी आने वाले समय में इससे संबंधित अन्य जानकारियां शेयर कर सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।