Apple Saket Vs Apple BKC: दिल्ली और मुंबई के एप्पल स्टोर में क्या है अंतर?

Apple Saket Vs Apple BKC: एप्पल के सीईओ टिम कुक ने मुंबई और दिल्ली में रिटेल स्टोर ओपन किए हैं। इन दोनों महानगरों में खुले नए एप्पल स्टोर में कई समानताएं हैं, तो कुछ अंतर भी हैं।

Published By: Harshit Harsh | Published: Apr 20, 2023, 04:41 PM (IST)

हाइलाइट

  • Apple ने दिल्ली में दूसरा रिटेल स्टोर ओपन किया है।
  • मुंबई के पहले एप्पल स्टोर के मुकाबले इसमें कई अंतर देखने को मिलेंगे।
  • एप्पल के इन दोनों स्टोर में यूजर्स को एक जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा।

Apple ने आज यानी 20 अप्रैल को दिल्ली के सेलेक्ट सिटी वॉक शॉपिंग मॉल, साकेत में देश का दूसरा रिटेल स्टोर ओपन किया है। इससे पहले कंपनी के CEO टिम कुक 18 अप्रैल को देश के पहले एप्पल स्टोर को मुंबई के BKC में ओपन किया था। इन दोनों एप्पल स्टोर में यूजर्स को एक जैसा ही एक्सपीरियंस मिलेगा, लेकिन इन दोनों एप्पल स्टोर में कई चीजें हैं, जो एकदम अलग है। आइए, जानते हैं दिल्ली और मुंबई के एप्पल स्टोर के 5 बड़े अंतर के बारे में... और पढें: नोएडा में खुला गया भारत का 5वां Apple Store, जानिए क्या है खास

Apple BKC Vs Apple Saket

  • भारत के पहले एप्पल स्टोर यानी Apple BKC (Bandra Kurla Comples) मुंबई के Jio World Drive Mall में है। वहीं, दिल्ली का स्टोर Select City Walk Mall में ओपन हुआ है। दिल्ली के एप्पल स्टोर में कुल 70 कर्मचारी, 15 भाषाओं में ग्राहकों को एप्पल के प्रोडक्ट्स के बारे में बताएंगे, जबकि मुंबई के स्टोर में 100 कर्मचारी 20 भाषाओं में ग्राहकों को प्रोडक्ट्स के बारे में समझाएंगे।
  • CRE Matrix के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, दिल्ली का एप्पल स्टोर की साइज मुंबई के मुकाबले बहुत आधे से भी कम है है। मुंबई का एप्पल स्टोर साकेत वाले स्टोर से दोगुना साइज का है। दिल्ली के एप्पल स्टोर की साइज 8,413 स्कॉयर फीट है, जबकि मुंबई वाले एप्पल स्टोर की साइज 20,000 स्कॉयर फीट है।
  • कम साइज होने के बावजूद दिल्ली और मुंबई के एप्पल स्टोर का किराया लगभग एक जैसा है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के एप्पल स्टोर के लिए एप्पल को हर महीने 40 लाख रुपये का रेंट देना होगा। वहीं, मुंबई के एप्पल स्टोर के लिए हर महीने 42 लाख रुपये का किराया देना होगा। ऐसी भी खबरें सामने आई हैं कि मुंबई के एप्पल स्टोर की कुल बिक्री का कुछ रेवेन्यू रिलायंस जियो को भी जाएगा।
  • मुंबई के एप्पल स्टोर वहां के लोकल चलने वाली काली-पीली टैक्सी पर है। वहीं, दिल्ली के एप्पल स्टोर का थीम यहां के ऐतिहासिक मॉन्यूमेंट्स जैसे दिल्ली गेट, कश्मीरी गेट, लाहौरी गेट आदि पर है।
  • ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि भारत के पहले Apple BKC Store के आस-पास गूगल, अमेजन, फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट समेत 22 प्रतिद्वंदी ब्रांड्स के रिटेल स्टोर और एडवर्टिजमेंट्स नहीं होने चाहिए, जबकि दिल्ली के एप्पल स्टोर के लिए ऐसी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
  • और पढें: iPhone 15 का जबरदस्त क्रेज, दुबई से दिल्ली तक Apple Store के बाहर घंटों लाइन में लगे लोग

    टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।