Apple लाने वाला है कमाल का फीचर, iPhone से ही चार्ज हो जाएंगे AirPods

एक रिपोर्ट के मुताबिक अपकमिंग आईफोन सीरीज में Reverse Wireless Charging फीचर दिया जा सकता है। इससे एप्पल प्रोडक्ट्स को चार्ज करना काफी आसान हो जाएगा।

Published By: Swati Jha | Published: Feb 07, 2023, 07:48 PM (IST)

Apple iPhone पर रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर (Reverse Wireless Charging) पर काफी लंबे समय से काम चल रहा है। इस फीचर के आईफोन 11 सीरीज के साथ ही दिए जाने की अफवाह थी। हालांकि अब 3 साल से अधिक हो गए हैं और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग कैपेसिटी के बारे में अभी भी टेक दिग्गज ने कुछ कन्फर्म नहीं किया है। और पढें: Apple ने फिर यूजर्स को दिया झटका, एक-साथ 2 सर्विस हुई महंगी... अब देने होंगे इतने रुपये

अब 9to5Mac की एक नई रिपोर्ट बताती है कि अगले iPhone मॉडल में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक Apple ने फिर से इस फीचर पर काम करना शुरू कर दिया है। और पढें: Mac और iPad के बाद अब Apple Music और Apple One भी हुए महंगे, जानें भारत में कितनी बढ़ी कीमतें

Reverse Wireless Charging फीचर क्या है

जैसा कि नाम से ही क्लियर है। रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर Apple iPhone को दूसरे डिवाइस और एक्सेसरीज को वायरलेस तरीके से चार्ज करने की सुविधा देता है। इस फीचर के साथ, Apple iPhone का बैक पैनल वायरलेस चार्जिंग पैड के रूप में काम करेगा। यह फोन की बैटरी में स्टोर पावर का इस्तेमाल करके AirPods या Apple Watch को चार्ज कर सकेगा। इससे यूजर्स अपनी एपल एक्सेसरीज को चलते-फिरते आसानी से चार्ज कर सकेंगे। और पढें: आपके iPhone में छिपे ये 5 कमाल के फीचर्स, आज ही करें ट्राई

एक साथ चार्ज होंगे कई Apple डिवाइस

यह फीचर यूजर्स को एक साथ कई एप्पल प्रोडक्ट्स को चार्ज करने की सुविधा भी देगा। इस फीचर से यूजर आईफोन के लिए वायर्ड फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल कर सकता है और फोन की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के जरिए दूसरे प्रोडक्ट को पावर दे सकती है। इसका मतलब है कि यूजर्स जो एप्पल प्रोडक्ट्स की बैटरी को लेकर शिकायत करते रहते हैं, अब उन्हें इस खास टेक्नोलॉजी की वहज से काफी राहत मिलने वाली है। यूजर्स को अब एप्पल डिवाइस को चार्ज में लगाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

Apple iPhone 14 सीरीज के लॉन्च के बाद से ही Apple iPhone 15 सीरीज के बारे में कई लीक्स सामने आने लगे हैं। हालांकि उनमें से किसी में भी इस फीचर का जिक्र नहीं है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।