Apple iPhone 18 सीरीज 2026 और 2027 दोनों साल होगी लॉन्च! लीक रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

iPhone 17 सीरीज के बाद यदि आप iPhone 18 सीरीज का इंतजार करने वाले हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। लीक रिपोर्ट की मानें, तो अगले साल iPhone 18 लॉन्च के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

Published By: Manisha | Published: Aug 19, 2025, 04:23 PM (IST)

Apple iPhone 17 सीरीज का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, आईफोन 17 सीरीज लॉन्च से पहले iPhone 18 सीरीज से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी iPhone 18 सीरीज को 2026 और 2027 दोनों साल में लॉन्च करने वाली है। दरअसल, साल 2026 के सेकेंड हाफ में कंपनी इस सीरीज के तहत कुछ फोन को लॉन्च करेगी, वहीं कुछ फोन को साल 2027 के फर्स्ट हाफ में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Apple iPhone 17 Pro Max को सस्ते में खरीदने का मौका, iPhone 18 Pro Max आने से पहले कीमत धड़ाम

ET News की लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में iPhone 17 सीरीज लॉन्च से पहले iPhone 18 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। लीक रिपोर्ट की मानें, तो आईफोन 17 के बाद Apple कंपनी iPhone 18 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर स्पेशल प्लानिंग कर सकती है। रिपोर्ट की मानें, तो इस बार कंपनी आईफोन 18 सीरीज को दो हिस्सों में लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज को कंपनी साल 2026 और 2027 दोनों ही सालों में लॉन्च कर सकती है। और पढें: 10,000 रुपये सस्ता खरीदें iPhone 17 Pro Max, Amazon की डील में सुनहरी डील

iPhone 18 सीरीज लॉन्च की स्पेशल प्लानिंग!

लीक के मुताबिक, iPhone 18 सीरीज के कुछ मॉडल्स को साल 2026 के सेकेंड हाफ में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, कुछ मॉडल्स को 2027 के फर्स्ट हाफ में लेकर आया जा सकता है। कंपनी 2026 के सेकेंड हाफ में iPhone 18 Air, iPhone 18 Pro व iPhone 18 Pro Max को लेकर आ सकती है। वहीं, 2027 के फर्स्ट हाफ में iPhone 18 और iPhone 18e को लेकर आया जा सकता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सभी डिटेल्स रिपोर्ट में लीक की गई है। फिलहाल, कंपनी ने इससे जुड़ी ऑफिशियल जानकारी रिवील नहीं की है। लीक रिपोर्ट से यह खुलासा हो गया है कि iPhone 17 सीरीज के बाद iPhone 18 सीरीज का इंतजार करने वाले फैन्स को झटका लग सकता है। इन्हें बेस आईफोन 18 मॉडल के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करन पड़ेगा। लीक के मुताबिक, आईफोन 18 को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।