Apple iMac M4 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सभी फीचर्स

Apple iMac M4 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें यूजर्स को 16GB RAM जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

Published By: Mona Dixit
Published: Oct 29, 2024, 09:41 AM (IST)

Apple iMac M4 लॉन्च हो गई है। कंपनी ने नए चिपसेट के साथ iMac भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इस एक या दो नहीं बल्कि सात करल ऑप्शन में पेश किया है। इसकी सेल भारत में अगले महीने से शुरू हो जाएगी। इस नए iMac को कंपनी ने एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके साथ-साथ ऐप्पल ने आईफोन, iPad के लिए Apple intelligence भी रोल आउट कर दिया है। यूजर्स इसे अपने डिवाइस में इंस्टॉल कर सकते हैं। आइये, नए iMac की कीमत और स्पेसिफिकेशन जानते हैं। और पढें: Apple ने फिर यूजर्स को दिया झटका, एक-साथ 2 सर्विस हुई महंगी... अब देने होंगे इतने रुपये

Apple iMac M4

Apple iMac M4 की कीमत 1,34,990 रुपये है। इसके लिए प्री-ऑर्डर Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो गए हैं। इसकी सेल 8 नवंबर, 2024 से शुरू हो जाएगी। इसे Green, Yellow, Orange, Pink, Purple, Blue और Silver कलर में लाया गया है। और पढें: Mac और iPad के बाद अब Apple Music और Apple One भी हुए महंगे, जानें भारत में कितनी बढ़ी कीमतें

नए Mac के सभी फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इस नए iMac में M4 चिपसेट दिया गया है। AI के लिए इंजीनियर और Apple इंटेलिजेंस के लिए तैयार की गई यह चिप रोजमर्रा के कामों के लिए 1.7x तक तेज परफॉरमेंस देती है। साथ ही, फोटो एडिटिंग और गेमिंग जैसी रिसोर्स-इंटेंसिव एक्टिविटी के लिए 2.1x तक फास्ट परफॉरमेंस देती है, जो M1 वाले पिछले iMac से बेहतर है। और पढें: आपके iPhone में छिपे ये 5 कमाल के फीचर्स, आज ही करें ट्राई

इसके अलावा, इसमें 16GB RAM मिलती है, इसे 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही, नए iMac में 24 इंच का 4.5k Retina डिस्प्ले दिया गया है। ऑप्शनल नैनो-टेक्सचर ग्लास फिनिश के साथ यह डिस्प्ले धूप वाले लिविंग रूम से लेकर अच्छी तरह से रोशनी वाले खुदरा स्थानों तक, सभी जगह पर अच्छा फील देती है।

Facetine के लिए इसमें 12MP का कैमरा दिया गया है। डिवाइस में छह स्पिकर ऑडियो सिस्टम मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए M4 iMac में USB-C, Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3 दिया गया है। यह Touch ID के साथ आता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।