LIVEApple Event 2024 live Updates: आईफोन 16 से Watch 10 Series तक, एप्पल इवेंट का लाइव अपडेट

Apple event 2024 live Updates: iPhone 16 सीरीज से लेकर Apple Watch 10 Series तक, इवेंट में कई बड़ी घोषणाएं की जाएंगी।

Published By: Mona Dixit
Published: Sep 09, 2024, 08:13 AM (IST)

Apple event 2024 live Updates: आज यानी 9 सितंबर, 2024 को आईफोन लवर्स का इंतजार खत्म होने वाला है। एप्पल आज अपनी नई आईफोन 16 सीरीज से पर्दा उठाने वाली है। सीरीज में कंपनी चार फोन पेश करेगी। एप्पल के इस बड़े इवेंट में आईफोन के अलावा और भी कई प्रोडक्ट लॉन्च होने वाले हैं। यहां आपको Apple Event 2024 की सभी अपडेट मिलेगी। और पढें: iPhone लवर्स को लगेगा तगड़ा झटका, 30 हजार रुपये महंगी होगी iPhone 16 सीरीज!

और पढें: Apple iPhone 16 Series की सेल आज से शुरू, सस्ते में खरीदने का मौका

और पढें: iPhone 16 Pre-Order: आज से भारत में शुरू हो रहे प्री-ऑर्डर, हजारों रुपये बचाने का मौका

Live Updates

Sep 10, 2024, 00:44 AM

iPhone 16 Plus Price in India

iPhone 16 Plus को भी 3 वेरिएंट्स में पेश किया गया है। 128GB बेस मॉडल की कीमत 89,900 रुपये से शुरू होती है। 256GB मॉडल की कीमत 99,900 रुपये है। वहीं, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये है।

Sep 10, 2024, 00:43 AM

iPhone 16 price in India

iPhone 16 को 3 वेरिएंट्स में पेश किया गया है। 128GB बेस मॉडल की कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है। 256GB मॉडल की कीमत 89,900 रुपये है। वहीं, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,900 रुपये है।

Sep 10, 2024, 00:42 AM

कब से शुरू होंगे प्री-ऑर्डर?

इन दोनों फोन्स के लिए प्री-ऑर्डर 13 सितंबर, 2024 को शाम 5:30 बजे से शुरू हो जाएंगे। इनकी सेल 20 सितंबर से शुरू हो जाएगी। इन्हें एप्पल की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट से खरीद पाएंगे।

Sep 10, 2024, 00:41 AM

iPhone 16 pro and iPhone 16 pro max India Price

iPhone 16 Pro को भारत में 1,19,990 रुपये में लाया गया है। वहीं, प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,44,900 रुपये है। दोनों फोन्स चार-चार कलर ऑप्शन में आए हैं।

Sep 10, 2024, 00:04 AM

iPhone 16 के खास फीचर्स

iPhone 16 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 2000 nits की ब्राइटनेस मिलती है। A18 Bionic चिप से लैस है, जिसमें आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा।

Sep 10, 2024, 00:04 AM

इस नए चिपसेट के साथ आया नया प्रो फोन

Sep 10, 2024, 00:03 AM

iPhone 16 Pro MAX में मिल रहा बड़ा बैटरी पैक

Sep 10, 2024, 00:03 AM

iPhone 16 Series Photos

Sep 10, 2024, 00:02 AM

iPhone 16 and iPhone 16 Plus Price

iPhone 16 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर है। वहीं, प्लस मॉडल 899 डॉलर में आया है।

Sep 09, 2024, 23:45 PM

Apple AirPods Max

Sep 09, 2024, 23:44 PM

Apple Airpods Pro 2

Sep 09, 2024, 23:43 PM

Apple Watch Series 10 look

Sep 09, 2024, 23:41 PM

Apple Watch Series 10 लॉन्च

Apple Watch Series 10 को अभी तक के बड़े डिस्प्ले के साथ लाया गया है। डिस्प्ले में राउंड कॉर्नर मिल रहे हैं। इसमें एप्पल पहली बार वाइड एंगल OLED डिस्प्ले दे रहा है। इसमें 40% प्रतिशत ब्राइट डिस्प्ले मिल रहा है। यह अभी तक की सबसे पतली एप्पल वॉच है। इसकी कीमत 399 डॉलर (लगभग 33,499 रुपये) है। रुपये है। इसकी प्री-बुकिंग भी आज से शुरू हो गई है।

Sep 09, 2024, 20:43 PM

Tim Cook का Tweet

 

Sep 09, 2024, 17:45 PM

Apple Store हुआ डाउन

Apple Glowtime 2024 इवेंट से पहले Apple Store डाउन हो गया है। जैसे ही आप एप्पल स्टोर पर क्लिक करेंगे, वहां आपको Be Right Back लिखा दिखेगा। दरअसल, नए लॉन्च से पहले कंपनी एप्पल स्टोर में कुछ अपडेट कर रही है, जिसके चलते एप्पल स्टोर अभी डाउन है।

Sep 09, 2024, 16:40 PM

Apple Watch Ultra 3

रिपोर्ट्स की मानें, तो आज के एप्पल इवेंट के दौरान कंपनी Apple Watch Ultra 3 को लॉन्च नहीं करेगी। इसकी जगह कंपनी मौजूदा Apple Watch Ultra 2 मॉडल को ही अपडेट कर सकती है।

Sep 09, 2024, 15:32 PM

Apple AirPods

Apple AirPods को इम्प्रूव्ड Active Noise Cancellation (ANC) के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें नया अडैप्टिव ऑडियो फीचर भी मिलने की उम्मीद है। चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट दिया जा सकता है।

Sep 09, 2024, 15:05 PM

Apple Intelligence

Apple Glowtime इवेंट के दौरान iPhone 16 सीरीज लॉन्च के साथ सबकी निगाहें Apple Intelligence पर भी होंगी। कंपनी Apple Intelligence के साथ AI की दुनिया में एंट्री करने जा रही है, जिसके तहत कई दिलचस्प फीचर्स आज पेश होंगे।

Sep 09, 2024, 14:33 PM

iPhone 16 सीरीज में नया Capture button

iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल्स में इस बार एक नया Capture button दिया जा सकता है। यह बटन फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के दौरान आईफोन के कैमरा को कंट्रोल करने में मदद करेगा। इससे फोटो व वीडियो क्लिक करने के साथ-साथ जूम-इन व जूम-आउट किया जा सकेगा।

Sep 09, 2024, 13:00 PM

कैमरा और डिजाइन में होगा यह बदलाव

लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो नई iPhone 16 सीरीज के कैमरा और डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस पिछले साल के मॉडल की तरह डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होंगे, लेकिन इनमें कई अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। आईफोन 16 में 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसमें 1x और 2x जूम क्षमता मौजूद होगी। फोन के सेकेंडरी कैमरा में 0.5x zoom क्षमता मौजूद होगी। इस सेंसर में अपर्चर f/2.4 से तेज f/2.2 का होगा। ये दोनों ही सेंसर्स वर्टिकली स्थित होंगे।

Sep 09, 2024, 12:00 PM

आईफोन के अलावा ये प्रोडक्ट भी होंगे लॉन्च

आईफोन 16 सीरीज के अलावा, इस इवेंट में कंपनी Apple Watch 10 Series भी पेश करेगी। इतना ही नहीं, इवेंट में Watch Ultra 3 और Airpods 4th Generation भी लॉन्च किए जाएंगे। इवेंट में Apple Siri को भी अपडेट मिलेगा। इसके अलावा भी कई बड़ी घोषणाएं होंगी।

Sep 09, 2024, 10:30 AM

iPhone 16 Series में होंगे कितने फोन?

आज एप्पल अपने इस इवेंट में आईफोन 16 सीरीज लॉन्च करेगा। सीरीज के तहत चार फोन लाए जाएंगे। इसमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हैं।

Sep 09, 2024, 08:15 AM

कहां लाइव देख पाएंगे इवेंट?

आज होने वाले Apple के बड़े इवेंट को कंपनी के YouTube चैनल पर लाइव देख पाएंगे। इसके अलावा, एप्पल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यहां तक की कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

Sep 09, 2024, 08:11 AM

Apple Event 2024 Date and Time

Apple Event 2024 आज यानी 9 सितंबर, 2024 को भारत के समय अनुसार रात को 10:30 बजे शुरू हो जाएगा। इवेंट का आयोजन सैन फ्रांसिस्को में स्थित Apple Park में होगा। हालांकि, इसे लाइव भी देखा जा सकेगा। 

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।