Anthropic के Claude का नया अपडेट हुआ वायरल! अब फोन से ही करें ये सारे काम, लैपटॉप की जरूरत खत्म

Anthropic के AI चैटबॉट Claude का नया अपडेट काफी वायरल हो रहा है। अब यूजर्स अपने स्मार्टफोन से ही कई प्रोफेशनल काम आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 26, 2026, 11:53 AM (IST)

Anthropic ने अपने AI चैटबॉट Claude को और ज्यादा ताकतवर बनाने के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर ही कई प्रोफेशनल काम आसानी से कर सकते हैं, बिना लैपटॉप या डेस्कटॉप खोले। इस नए अपडेट के बाद Claude मोबाइल ऐप के जरिए सीधे काम से जुड़े टूल्स को एक्सेस किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो चलते-फिरते ऑफिस का काम करना चाहते हैं या जिनके पास हर समय लैपटॉप नहीं होता। और पढें: अब बिना इंसान की इजाजत AI लेगा फैसले! Anthropic के Claude Code में आया ये खास फीचर

इस अपडेट की सबसे खास बात क्या है?

इस अपडेट की सबसे खास बात यह है कि अब Claude मोबाइल ऐप के अंदर ही कई फेमस टूल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर, यूजर्स Figma और Canva जैसे डिजाइन टूल्स को सीधे Claude के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करके दिखाया कि कैसे यूजर सिर्फ एक साधारण कमांड देकर डिजाइन फाइल्स खोल सकता है, एडिट कर सकता है या नई प्रेजेंटेशन तैयार कर सकता है। इससे यूजर्स का समय बचेगा और काम पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। और पढें: AI करेगा आपका सारा काम, बिना लैपटॉप खोले होगा सब कुछ, Anthropic के Claude में आया खास फीचर

क्या Claude अब एक स्मार्ट वर्क असिस्टेंट बन गया है?

अब Claude सिर्फ चैट करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक स्मार्ट वर्क असिस्टेंट की तरह काम कर रहा है। यूजर केवल टेक्स्ट कमांड देकर डैशबोर्ड चेक कर सकता है, रिपोर्ट देख सकता है और यहां तक कि पूरी प्रेजेंटेशन भी बनवा सकता है। इसका मतलब है कि अब पूरा वर्कफ्लो एक ही ऐप के अंदर पूरा किया जा सकता है। यह फीचर खासतौर पर बिजनेस प्रोफेशनल्स और क्रिएटिव लोगों के लिए बहुत यूजफुल साबित हो सकता है।

आने वाले समय में Claude और क्या-क्या कर पाएगा?

आने वाले समय में Claude और भी एडवांस होने वाला है। कंपनी के मोबाइल प्रोडक्ट मैनेजर Robert Bye ने संकेत दिया है कि जल्द ही और नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'Orbit' नाम का एक नया फीचर भी लाया जा सकता है, जिससे Claude को स्मार्टफोन के और ज्यादा कंट्रोल मिलेंगे। यह फीचर कैलेंडर बनाना, मैसेज भेजना, कॉल करना और ब्राउजर इस्तेमाल करना जैसे काम खुद कर सकेगा। इसके अलावा हाल ही में Claude में 'Auto Mode' भी जोड़ा गया है, जिससे AI कुछ फैसले खुद ले सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।