Anthropic के Claude Code में आया नया Code Review फीचर, अब AI खुद ढूंढेगा कोड की गलतियां

Anthropic ने अपने AI Tool Claude Code में नया Code Review फीचर पेश किया है। यह फीचर AI द्वारा लिखे गए कोड को खुद जांचकर उसमें मौजूद बग्स और गलतियों को पहचान सकता है। इसका मकसद डेवलपर्स का काम आसान बनाना और कोड की क्वालिटी को बेहतर करना है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 10, 2026, 11:18 AM (IST)

Anthropic ने अपने फेमस AI Tool Claude Code के लिए एक नया फीचर Code Review लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर AI द्वारा लिखे गए कोड को गहराई से जांच सकता है और उसमें मौजूद बग्स या गलतियों को अपने-आप पहचान सकता है। यह फीचर ऐसे समय में आया है जब डेवलपर्स तेजी से AI-Based कोडिंग टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। आज कई कंपनियों में इंजीनियर खुद कोड लिखने के बजाय AI से कोड जनरेट करवा रहे हैं, जिसे अक्सर 'वाइब कोडिंग' कहा जाता है। इससे काम की स्पीड तो बढ़ती है, लेकिन हर लाइन की जांच करना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को हल करने के लिए कंपनी ने Code Review फीचर पेश किया है। और पढें: Anthropic ने Claude AI को बनाया और ज्यादा पावरफुल, कंपनी ने नए 'Creative Connectors' किए रोल आउट

क्या डेवलपर्स के काम का दबाव कम करने के लिए यह फीचर बनाया गया है?

Anthropic के अनुसार, यह नया फीचर खासतौर पर उस समस्या को हल करने के लिए बनाया गया है जिसमें डेवलपर्स के पास कोड रिव्यू के लिए पर्याप्त समय नहीं होता। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि कई यूजर्स ने फीडबैक दिया था कि डेवलपर्स पर काम का दबाव बहुत ज्यादा है और अक्सर Pull Requests (PRs) को सिर्फ जल्दी-जल्दी देखा जाता है, गहराई से जांच नहीं होती। Pull Request का मतलब होता है कि डेवलपर द्वारा किए गए कोड बदलावों का एक पैकेज, जिसे टीम के बाकी मेंबर्स रिव्यू करते हैं। Anthropic का यह टूल मुख्य रूप से बड़े एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए बनाया गया है, जिनमें Uber, Salesforce और Accenture जैसी कंपनियां शामिल हैं, जो पहले से Claude Code का इस्तेमाल कर रही हैं। और पढें: Anthropic का नया AI मॉडल लॉन्च, जानें क्या है Claude Opus 4.7 और क्यों है खास?

Claude Code का Code Review फीचर आखिर काम कैसे करता है?

नया Code Review फीचर कई AI एजेंट्स की मदद से काम करता है। यह टूल सीधे GitHub के साथ इंटीग्रेट होता है और हर इंजीनियर के Pull Request को ऑटोमैटिक तरीके से चेक कर सकता है। सिस्टम कोड की हर लाइन को देखकर उसमें संभावित समस्याएं ढूंढता है और सीधे कोड पर कमेंट भी करता है। इसमें अलग-अलग कलर्स के लेबल दिए जाते हैं, लाल कलर गंभीर समस्या के लिए, पीला रिव्यू की जरूरत के लिए और बैंगनी पुराने या पहले से मौजूद बग्स के लिए। खास बात यह है कि एक ही कोड को कई AI एजेंट अलग-अलग नजरिए से एक साथ जांचते हैं। इसके बाद एक आखिरी एजेंट सभी नतीजों को इकट्ठा करता है, डुप्लिकेट को हटाता है और सबसे महत्वपूर्ण समस्याओं को प्राथमिकता देता है, हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि अंतिम निर्णय अभी भी इंसान यानी इंजीनियर ही करेगा। और पढें: Perplexity ने दिया चैलेंज, 8 हफ्तों में बनाओ अरबों की कंपनी, इनाम में मिलेंगे लगभग 9 करोड़ रुपए

यह नया फीचर कितना प्रभावी है और इसकी कीमत क्या है?

कंपनी के अनुसार, पिछले एक साल में AI टूल्स की वजह से प्रति इंजीनियर कोड आउटपुट में लगभग 200% तक बढ़ोतरी देखी गई है। Code Review के इस्तेमाल से गहराई से किए जाने वाले रिव्यू कमेंट्स की दर 16% से बढ़कर 54% तक पहुंच गई। परीक्षण में यह भी पाया गया कि 1000 से ज्यादा लाइनों वाले बड़े Pull Requests में 84% मामलों में समस्याएं पकड़ी गईं, जबकि छोटे Pull Requests में यह आंकड़ा 31% रहा। इंजीनियरों ने AI के निष्कर्षों को लगभग सभी मामलों में सही माना और 1% से भी कम मामलों में उन्हें गलत बताया, फिलहाल यह फीचर रिसर्च प्रीव्यू के रूप में Claude Code Teams और Enterprise यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत कोड रिव्यू के आकार और मुश्किलों पर निर्भर करती है, जो औसतन 15 से 25 डॉलर प्रति Pull Request बताई गई है। कंपनी ने खर्च को नियंत्रित करने के लिए मासिक खर्च सीमा, रिपॉजिटरी कंट्रोल और एनालिटिक्स डैशबोर्ड जैसे फीचर भी दिए हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।