Anthropic ने Claude AI को बनाया और ज्यादा पावरफुल, कंपनी ने नए 'Creative Connectors' किए रोल आउट
Anthropic ने अपने Claude AI को और पावरफुल बनाते हुए नए Creative Connectors रोल आउट कर दिए हैं। अब यूजर्स Adobe, Blender और म्यूजिक टूल्स के साथ आसानी से काम कर पाएंगे। आइए जानते हैं...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 29, 2026, 12:00 PM (IST)
Anthropic ने अपने Claude AI को और ज्यादा पावरफुल बना दिया है। कंपनी ने नए 'Creative Connectors' रोल आउट किए हैं, जिनकी मदद से अब Claude सीधे कई पॉपुलर क्रिएटिव टूल्स से जुड़ सकेगा। इसमें Adobe Creative Cloud, Blender और Ableton Live जैसे टूल शामिल हैं। इसका मतलब है कि अब यूजर्स एक ही जगह पर रहकर अलग-अलग सॉफ्टवेयर के साथ काम कर पाएंगे और अपनी क्रिएटिविटी को नए स्तर पर ले जा सकेंगे।
इन नए कनेक्टर्स से डिजाइन क्या मदद मिलेगी?
इन नए कनेक्टर्स की मदद से Claude अब सिर्फ टेक्स्ट आधारित AI नहीं रहा, बल्कि एक स्मार्ट क्रिएटिव असिस्टेंट बन गया है। यह फीचर Claude को अलग-अलग ऐप्स से डेटा एक्सेस करने, जरूरी जानकारी निकालने और कई काम खुद करने की ताकत देता है, उदाहरण के तौर पर, Adobe कनेक्टर के जरिए Claude Adobe Photoshop, Adobe Premiere Pro और Adobe Express से जुड़कर इमेज, वीडियो और डिजाइन बनाने में मदद कर सकता है। इससे यूजर्स का समय बचेगा और बार-बार होने वाले काम ऑटोमेट हो जाएंगे।
क्या Claude अब म्यूजिक और 3D डिजाइन में भी मदद करेगा?
सिर्फ इतना ही नहीं, Claude अब म्यूजिक और 3D डिजाइन जैसे क्षेत्रों में भी मदद करेगा। Ableton Live कनेक्टर के जरिए यह सॉफ्टवेयर की ऑफिशियल डॉक्यूमेंटेशन से सवालों के जवाब दे सकता है, जिससे म्यूजिक प्रोड्यूसर्स को सीखने में आसानी होगी, वहीं Blender के साथ इंटीग्रेशन यूजर्स को नेचुरल लैंग्वेज में 3D मॉडलिंग करने में मदद करता है क्योंकि Claude सीधे Python API के जरिए काम कर सकता है। कंपनी के मुताबिक, यह टूल्स इंसानों की कल्पना और क्रिएटिविटी को रिप्लेस नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें और ज्यादा तेज और बेहतर बनाएंगे।
Claude और Claude Design में आखिर क्या फर्क है?
Claude Design एक खास AI टूल है, जो सिर्फ डिजाइनिंग पर फोकस करता है और टेक्स्ट से तुरंत विजुअल्स, प्रेजेंटेशन या मार्केटिंग कंटेंट बना सकता है। वहीं Claude खुद एक ऑल-इन-वन क्रिएटिव हेल्पर है, जो अलग-अलग सॉफ्टवेयर को जोड़कर आइडिया जनरेट करने, कोड लिखने और काम को आसान बनाने में मदद करता है। फिलहाल Claude Design रिसर्च प्रीव्यू में उपलब्ध है और Pro, Max, Team और Enterprise यूजर्स इसे बिना अतिरिक्त शुल्क के इस्तेमाल कर सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।