Amazon Prime Day 2023 Sale की डेट Google पर हुई लिस्ट, मिलेंगे ये डील्स और ऑफर्स

Amazon Prime Day 2023 Sale की तारीख गूगल से लीक हो गई है। यह सेल पिछले साल के मुकाबले जल्दी आयोजित की जाएगी।

Published By: Manisha | Published: Jun 26, 2023, 08:55 PM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon Prime Day 2023 Sale डेट गूगल ने की लीक
  • कंपनी ने फिलहाल डेट्स ऑफिशियल नहीं की है
  • पिछले साल 23 जुलाई को शुरू हुई थी सेल

Amazon Prime Day 2023 Sale का इंतजार ग्राहक बेसब्री से करते हैं। इस सेल के दौरान उन्हें एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट्स शानदार डील्स व डिस्काउंट ऑफर्स के साथ खरीद के लिए उपलब्ध होते हैं। मानसून प्राइम डे सेल मिड-जुलाई में शुरू होती है। हालांकि, अभी ई-कॉमर्स जाइंट ने जुलाई में आयोजित होने वाली अमेजन प्राइम डे सेल की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन कंपनी से पहले गूगल ने इस सेल डेट्स रिवील कर दी है। जैसे ही आप गूगल पर प्राइम डे सेल 2023 सर्च करेंगे, तो रिजल्ट में आपको इसकी तारीख की जानकारी मिल जाएगी। और पढें: Amazon Prime Day 2023 सेल में सस्ते मिलेंगे ये फोन, देखें लिस्ट

Google करने पर पता चलता है कि इस साल Amazon Prime Day 2023 सेल 15 जुलाई से 16 जुलाई तक जारी रहेगी। इस दो दिवसीय सेल में यूजर्स को विभिन्न कैटेगरी प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स व डिस्काउंट ऑफर्स प्राप्त होंगे। जैसे ही आप गूगल पर आ रहे लिंक पर क्लिक करेंगे, तो आप अमेजन विंडो पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे। यहां आपको कई प्रोडक्ट्स डिस्काउंट ऑफर्स दिखेंगे। हालांकि, यह प्राइम डे सेल के ऑफर्स नहीं है।

जैसे कि हमने बताया फिलहाल Amazon ने ऑफिशियली डेट्स अनाउंस नहीं की है। ऐसे में फिलहाल इस सेल में क्या कुछ डील्स व डिस्काउंट ऑफर किए जाएंगे। इससे जुड़ी डिटेल्स भी सामने नहीं आई है।

सेल के दौरान मिलने वाले आम ऑफर्स की बात करें, तो इस साल भी प्राइम सेल डेल में ICICI Bank और SBI Card के जरिए डिस्काउंट ऑफर दिया जा सकता है। वहीं, पुराने डिवाइस के बदले एक्सचेंज ऑफर में बंपर छूट मिल सकती है। No Cost EMI ऑफर्स भी लोगों को शानदार डील्स प्रोवाइड करेंगे। साथ ही प्राइम यूजर्स को सेल का अर्ली एक्सेस भी प्राप्त होगा।

आपको बता दें, इससे पहले पिछले साल अमेजन ने यह सेल 23 जुलाई से 24 जुलाई के बीच आयोजित की थी। इसका मतलब यह है कि इस साल सेल पिछले साल के मुकाबले पहले शुरू हो जाएगी।

Amazon Prime Lite Membership

Amazon ने हाल ही में Prime Lite Membership लॉन्च की है, जिसकी कीमत 999 रुपये है। यह दाम एक साल का सब्सक्रिप्शन प्रोवाइड करता है। फिलहाल कंपनी ने इस नए लाइट प्लान का मंथली पैक पेश नहीं किया है। अमेजन प्राइम लाइट प्लान में यूजर्स को अमेजन से शॉपिंग करने पर टू-डे फ्री डिलीवरी मिलती है। इसका मतलब है कि अगर आप लाइट सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो आपका ऑर्डर दो दिन के अंदर आप तक डिलीवर हो जाएगा।

इस प्लान के साथ अमेजन मॉर्निंग डिलीवरी के लिए 175 रुपये प्रति आइटम चार्ज लेगा। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इन सब के अलावा Amazon Prime Membership की तरह इस प्लान में यूजर्स को Prime days सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा। उदाहरण के तौर पर यदि सभी लोगों के लिए सेल 4 तारीख को शुरू होगी, तो प्राइम सदस्य इस सेल का लाभ 3 तारीख से उठा सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।