5000 रुपये के TV को बना देगा Smart TV, Amazon का नया डिवाइस Fire TV Stick HD भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Amazon Fire TV Stick HD भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का किफायती स्ट्रीमिंग स्टिक है, जो कि आपके डिब्बा टीवी को स्मार्ट टीवी बना देगा। यहां जानें इसकी कीमत और खूबियां।

Published By: Manisha | Published: May 19, 2026, 04:20 PM (IST)

Amazon Fire TV Stick HD भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट किफायती स्ट्रीमिंग डिवाइस है। इस डिवाइस को आप अपने पुराने टीवी में लगाकर स्मार्ट बना सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो यह स्टिक HD स्ट्रीमिंग के साथ तेज परफॉर्मेंस प्रोवाइड करता है। कंपनी का दावा है कि यह पुराने मॉडल की तुलना में 30 प्रतिशत तेज परफॉर्मेंस प्रोवाइड करेगा। यह डिवाइस 60fps पर full-HD (1080p) स्ट्रीमिंग प्रोवाइड करता है। इसके साथ यह क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8GB स्टोरेज मिलती है। कंपनी इससे पहले मार्केट में Amazon Fire TV Stick 4K Select जैसे मॉडल्स भी पेश कर चुकी है। हालांकि, अगर आप बजट-रेंज में स्टिक लेने की सोच रहे थे, तो यह नया ऑप्शन आपके लिए ही है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: नहीं है फुल पेमेंट करने का बजट, न हो परेशान, 1500 से कम महीना देकर खरीद लें तगड़े फीचर वाले टॉप-5 फोन

Amazon Fire TV Stick HD Price in India

कंपनी ने Amazon Fire TV Stick HD को 4,999 रुपये की कीमत में लॉन्च कर दिया है। इसे आप Amazon.in, Blinkit, Flipkart, Swiggy Instamart और Zepto के जरिए खरीद सकते हैं। और पढें: Amazon-Flipkart: छोटे कमरों के लिए बेस्ट रहेंगे 1 Ton AC, ताबड़तोड़ छूट के साथ सस्ते में लाएं घर

Amazon Fire TV Stick HD Specifications

Amazon Fire TV Stick HD एक ऐसा डिवाइस है, जिसे आप नॉन-स्मार्ट टीवी में लगाकर स्मार्ट टीवी वाला अनुभव पा सकते हैं। यह 6000-7000 रुपये में आने वाले टीवी यूजर्स के लिए फायदेमंद है।

फीचर्स की बात करें, तो यह डिवाइस 60fps पर full-HD (1080p) स्ट्रीमिंग प्रोवाइड करता है। इसमें आपको HDR10, HDR10+, HLG, AV1, VP9, H.265 और H.264 वीडियो फॉर्मेट का सपोर्ट मौजूद है। इंटरफेस की बात करें, तो नए लेआउट में मूवी, टीवी शो, फ्री कॉन्टेंट व लाइव शो के लिए कैटेगरी दी गई है। इसमें आपको स्ट्रीमिंग लाइब्रेरी में Prime Video, Netflix, JioHotstar, YouTube और Zee5 जैसे ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। हालांकि, इन्हें देखने के लिए आपको अलग से सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

जैसे कि हमने बताया यह डिवाइस quad-core प्रोसेसर से लैस है, जिसमें आपको 8GB RAM मिलती है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें dual-band Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट मौजूद है। कंपनी इस डिवाइस के साथ Alexa Voice रिमोट भी देगी, जिसे आप अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकेंगे।

कंपनी ने इस डिवाइस के साथ Xbox cloud gaming सपोर्ट भी पेश कर दिया है। इसका मतलब यह है कि यूजर कम्पेटिबल ब्लूटूथ कंट्रोलर को पेयर करके क्लाउड इनेबल Xbox टाइटल्स को Xbox app के जरिए एक्सेस कर सकेंगे। इसके लिए आपको अलग से कंसोल लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Amazon Fire TV Stick 4K Select

Amazon Fire TV Stick 4K Select को कंपनी ने पिछले साल 5,499 रुपये में लॉन्च किया था। यह किफायती 4K स्टीमिंग डिवाइस है। यह डिवाइस आपको Prime Video, Netflix, Disney+ Hotstar, YouTube और Zee5 जैसे प्लेटफॉर्म का एक्सेस 4K में प्रोवाइड करता है। यह 1.7GHz quad-core प्रोसेसर से लैस है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।