Alcatel V3 Ultra फोन Stylus सपोर्ट के साथ होगा लॉन्च! रिटेल बॉक्स में दिखी फोन की झलक
Alcatel का अपकमिंग फोन Alcatel V3 Ultra नाम के साथ मार्केट में लॉन्च हो सकता है। फोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीर ऑनलाइन सामने आ चुकी है। यहां जानें फोन से जुड़ी डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: May 12, 2025, 01:25 PM (IST)
Alcatel कंपनी सालों बाद भारतीय मार्केट में दोबारा एंट्री मारने की तैयारी में है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च को कंफर्म किया है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने फोन के नाम और डिजाइन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी रिवील नहीं की है। Alcatel India से जुड़े माधव सेठ ने इस फोन से जुड़ी जानकारी रिवील करना शुरू कर दिया है। माधव ने अपने X हैंडल पर अपकमिंग डिवाइस के बॉक्स की तस्वीर शेयर की है। इस बॉक्स पर फोन का नाम देखा जा सकता है, जो कि Alcatel V3 Ultra है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स।
Madhav Sheth ने अपने X हैंडल पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में Alcatel के नए स्मार्टफोन का रिटेल बॉक्स देखने को मिल रहा है। जैसे कि हमने बताया बॉक्स पर फोन का नाम देखा जा सकता है, जो कि Alcatel V3 Ultra है। फोन का बॉक्स ब्लैक कलर का है, जिस पर यैलो कलर से डिवाइस के नाम को प्रिंट किया गया है। बॉक्स पर फोन के साथ-साथ stylus की तस्वीर भी देखी जा सकती है। इससे संकेत मिलते हैं कि यह फोन stylus सपोर्ट के साथ दस्तक देगा।
Alcatel V3 Ultra Specs
Alcatel V3 Ultra फोन के डिजाइन की बात करें, तो बॉक्स पर फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा जा सकता है। यह सेटअप सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ स्थित है। इस मॉड्यूल में LED फ्लैश को भी जगह दी गई है। इसी तस्वीर में इस फोन का एक और बॉक्स देखा जा सकता है, जो कि ब्लू कलर वेरिएंट में है। इन बॉक्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि Alcatel V3 Ultra फोन दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ब्लू में लॉन्च हो सकता है।
Alcatel के नए फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है। साइट पर फोन को 108% पिक्चर क्वालिटी के साथ टीज किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह फोन 108MP कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा, इस फोन को आप फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।