Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच Tap-To-Pay फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत 

Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच मार्केट में लॉन्च हो गई है। इस वॉच को Noise और Mastercard के कॉलेब्रेशन में डेवलप किया गया है। यह वॉच यूजर्स को Tap-To-Pay की सुविधा प्रोवाइड करती है। जानें वॉच की कीमत और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Mar 19, 2024, 03:58 PM (IST) | Edited: Mar 19, 2024, 11:43 PM (IST)

हाइलाइट

  • Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च
  • वॉच को Noise और Mastercard के कॉलेब्रेशन में डेवलप किया गया है
  • वॉच में मिलती है Tap-To-Pay की सुविधा

Airtel Payments Bank ने अपने ग्राहकों के लिए धांसू स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। यह स्मार्टवॉच यूजर्स को टैप और पे की सुविधा प्रोवाइड करेगी। इस स्मार्टवॉच के लिए एयरटेल पेमेंट बैंक ने वियरेबल ब्रांड Noise और Mastercard के कॉलेब्रेशन किया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस स्मार्टवॉच में आपको 1.85 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में 550 nits की ब्राइटनेस दी गई है। यह वॉच सिंगल चार्ज पर 10 दिन तलेगी। इसके अलावा, वॉच में कई हेल्थ फीचर्स जैसे SpO2 और Stress Monitor आदि शामिल है। फिटनेस के लिए इसमें 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। आइए जानते हैं इस वॉच की कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Airtel ने लॉन्च की नई सर्विस, अब Mobile, WiFi और DTH का आएगा सिर्फ एक बिल, जानें कैसे

Airtel Payments Bank Smartwatch Price in India

कंपनी ने Airtel Payments Bank Smartwatch को 2,999 रुपये में लॉन्च किया है। अगर आप इस वॉच को खरीदना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले Airtel Payments Bank पर सेविंग अकाउंट ओपन करना होगा। Airtel Payments Bank में सेविंग अकाउंट यूजर्स इस वॉच को सीधे Airtel Thanks App के जरिए खरीद सकते हैं। इस वॉच में आपको ग्रे, ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन मिलते हैं। और पढें: Jio-Airtel के धांसू प्लान, कीमत 300 से कम

Airtel Payments Bank Smartwatch: Specs, Features

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Airtel Payments Bank वॉच में 1.85 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में 550 Nits की ब्राइटनेस दी गई है। इसमें अन्य स्मार्टवॉच की तरह ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। फिटनेस के लिए इसमें 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।

साथ ही इसमें 150 से ज्यादा क्लाउड वॉच फेस दिया गया है। हेल्थ के लिए इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग व ब्लड ऑक्सिजन सैचुरेशन का सपोर्ट मौजूद है। पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह वॉच सिंगल चार्ज पर 10 दिन तक चलती है।

इस वॉच की खासियत टैप-टू-पे फीचर है। इसमें NFC चिप दी गई है, जो कि Mastercard नेटवर्क को सपोर्ट करती है। इस वॉच को Noise कंपनी द्वारा डेवलप किया गया है, जबकि Airtel Payments Bank के जरिए इसमें टैप-टू-पे क्षमता दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह वियरेबल यूजर्स को कॉन्टेक्टलेस पेमेंट की सुविधा देगी। जैसे कि हमने बताया इस वॉच को एयरटेल पेमेंट बैंक यूजर्स द्वारा खरीदा जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।