Aditya L1 Mission: आदित्य एल-1 ने काम किया शुरू, 50 हजार किलोमीटर दूर पहुंचकर ISRO को भेजा डेटा
Aditya L1 Mission: आदित्य एल-1 मिशन के तहत ISRO ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। अपडेट के तहत बताया गया है कि आदित्य एल-1 ने अंतरिक्ष से डेटा भेजना शुरू कर दिया है।
Published By: Manisha | Published: Sep 18, 2023, 08:36 PM (IST)
हाइलाइट
- Aditya L1 मिशन 2 सितंबर को हुआ था लॉन्च
- 50 हजार किलोमीटर दूर से पृथ्वी पर भेजा डेटा
- ISRO ने दी जानकारी
Aditya L1 Mission: आदित्य एल-1 अभी अपनी मंजिल पर पहुंचा भी नहीं है कि इसने अपना काम करना शुरू कर दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज सोमवार को लेटेस्ट X (Twitter) पोस्ट के जरिए आदित्य एल-1 मिशन से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट रिलीज किया है। इसरो ने बताया कि आदित्य एल-1 ने धरती पर अंतरिक्ष से डाटा भेजना शुरू कर दिया हैं। बता दें, अभी आदित्य एल-1 यान पृथ्वी से 50 हजार किलोमीटर दूर मौजूद है।
ISRO ने अपने ऑफिशियल X (Twitter) हैंडल के जरिए Aditya L1 Mission से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट रिलीज किया है। इसरो ने बताया कि आदित्य एल-1 ने साइंटिफिक डेटा कलेक्ट करना शुरू कर दिया है। STEP आदित्य एल-1 पर लगा एक पेलोड है। इस पेलोड के सेंसर्स ने पृथ्वी से 50 हजार किलोमीटर की दूरी पर Supra-thermal, एनर्जेटिक कणों व इलेक्ट्रॉन को मापने का काम शुरू कर दिया है।
इसरो ने पोस्ट में आगे कहा कि आदित्य एल-1 द्वारा भेजा गया यह डेटा साइंटिस्ट्स को पृथ्वी के चारों ओर घूम रहे कणों के व्यवहारों को एनालाइज करने में मदद करेगा। बता दें, इसरो ने STEPS को 10 सितंबर को एक्टिवेट किया था।
Aditya L-1 Mission में अब-तक क्या कुछ हुआ?
आदित्य एल-1 मिशन इसरो का पहला सौर मिशन है, जो कि सूरज का अध्ययन करेगा। इस मिशन को चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो ने 2 सितंबर को लॉन्च किया था। चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरकर अध्ययन कर रहा है, लेकिन आदित्य एल-1 मिशन थोड़ा अलग है। आदित्य एल-1 यान की मंजिल L-1 लाग्रेंज प्वाइंट (Lagrange point) है, जो कि पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर है। Lagrange point पर पहुंचकर आदित्य एल-1 लगातार सूरज पर नजर रख सकेगा और उसकी सभी गतिविधियो को ट्रैक करेगा।
आपको बता दें, 15 सितंबर को आदित्य एल-1 यान ने सूरज की तरफ अपना चौथा कदम आगे बढ़ा दिया है। 15 सितंबर को आदित्य एल-1 ने पृथ्वी की कक्षा का चौथा चक्कर पूरा कर लिया है। इस कड़ी में अगला अहम दिन 19 सितंबर यानी कल होगा। कल आदित्य एल-1 पृथ्वी की कक्षा का पांचवा पूरा कर लेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।