Year Ender 2025: Realme से लेकर Poco तक इस साल लॉन्च हुए ये 7000mAh बैटरी वाले फोन, जानें कीमत
Year Ender 2025 में स्मार्टफोन बाजार में बैटरी सबसे बड़ा फोकस रही। इस साल Realme, Poco, Oppo और iQOO जैसे ब्रांड्स ने 7000mAh बैटरी वाले दमदार फोन लॉन्च किए। आइए जानते हैं इन के बारे में...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 17, 2025, 05:18 PM (IST)
साल 2025 में बड़ी बैटरी वाले फोन काफी लॉन्च हुए हैं। अब कंपनियां सिर्फ कैमरा या डिजाइन पर नहीं, बल्कि लंबी चलने वाली बैटरी पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। यही वजह है कि 7000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन मिड-रेंज से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट तक आम हो गए हैं। Oppo, Realme, iQOO जैसी ब्रांड्स ने 2025 में ऐसे दमदार फोन लॉन्च किए, जो एक बार चार्ज करने पर पूरा दिन नहीं, बल्कि दो दिन तक चलती हैं। आइए जानते हैं...
Realme P4 Pro 5G
Realme P4 Pro 5G एक बैलेंस्ड फोन है, जिसमें बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा तीनों अच्छे मिलते हैं। इसमें 7000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ प्रीमियम फील देता है। इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर आता है। Amazon पर इसकी कीमत ₹24,999 है।
Poco M7 Plus 5G
Poco M7 Plus 5G उन लोगों के लिए अच्छा फोन है जो कम बजट में बड़ी बैटरी चाहते हैं। इसमें 7000mAh की बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर आसानी से पूरा दिन या उससे ज्यादा चल जाती है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है। इसमें बड़ा 6.9-इंच का 144Hz डिस्प्ले है, जो वीडियो और गेमिंग के लिए स्मूथ अनुभव देता है। रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया और हल्की गेमिंग के लिए यह फोन बढ़िया ऑप्शन है। Flipkart पर इसकी कीमत ₹12,999 है।
iQOO Neo 10
iQOO Neo 10 एक पावरफुल और प्रीमियम स्मार्टफोन है। इसमें 7000mAh की बैटरी के साथ 120W सुपर फास्ट चार्जिंग मिलती है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाता है। इसका AMOLED डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ बहुत शानदार दिखता है। Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर इसे गेमिंग और हैवी यूज के लिए परफेक्ट बनाता है। कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों में यह फोन काफी शानदार है। Amazon पर इस फोन की कीमत ₹36,999 है।
Oppo F31 Pro+ 5G
Oppo F31 Pro+ 5G उन यूजर्स के लिए है जो स्टाइल और मजबूती दोनों चाहते हैं। इसमें 7000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी IP69 रेटिंग है, यानी यह पानी और धूल से काफी सुरक्षित है। FlipKart पर इस फोन की कीमत ₹32,999 है।
Realme GT 7
Realme GT 7 एक हाई-एंड और फ्लैगशिप लेवल स्मार्टफोन है। इसमें 7000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन में दमदार Dimensity 9400e प्रोसेसर है, जो हैवी गेमिंग और प्रोफेशनल यूज के लिए शानदार है। इसका कैमरा सेटअप काफी एडवांस है, जिसमें मेन और टेलीफोटो दोनों कैमरे मिलते हैं। अगर आप प्रीमियम परफॉर्मेंस और बेहतरीन कैमरा चाहते हैं, तो यह फोन अच्छा ऑप्शन है। FlipKart पर इस फोन की कीमत ₹35,299 है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।