Xiaomi का फ्लिप फोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा तगड़ा प्रोसेसर

Xiaomi का पहला फ्लिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। इस फ्लिप फोन का रेंडर और कुछ फीचर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। इसे Xiaomi 14 Ultra के साथ उतारा जा सकता है।

Published By: harshit harsh | Published: Nov 21, 2023, 04:52 PM (IST)

हाइलाइट

  • Xiaomi का पहला फ्लिप फोन जल्द लॉन्च होगा।
  • यह फोन Mi Mix Flip के नाम से आ सकता है।
  • इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिल सकता है।

Xiaomi अपना पहला फ्लिप फोन अगले साल बाजार में उतार सकती है। अब तक कंपनी Mix Fold सीरीज में कई फोल्डेबल फोन घरेलू बाजार में लॉन्च कर चुकी है। इस फ्लिप फोन को Mix Flip के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फ्लिप फोन अगले साल की पहली छमाही में दस्तक देगी। इसके साथ कंपनी Mix Fold की अगली जेनरेशन को भी उतारेगी। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर कंपनी के पहले फ्लिप फोन के फीचर्स और कुछ डिटेल्स लीक हुए हैं। और पढें: Xiaomi MIX Flip 2 के कई फीचर्स लॉन्च से पहले कंफर्म, डिजाइन भी हुआ रिवील

पहले फ्लिप फोन का रेंडर लीक

एक चीनी टिप्स्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर अपकमिंग Mix Flip फोन की डिटेल शेयर की है, जिसमें फोन का रेंडर भी शामिल है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी इस प्रोसेसर को अपकमिंग फ्लिप स्मार्टफोन के अलावा Redmi K70 और टैबलेट में भी इस्तेमाल करेगी। और पढें: आ गया Xiaomi का मुड़ने वाला फोन, Samsung-Moto की बोलती बंद

इसके अलावा IMEI डेटाबेस के मुताबिक, शाओमी के इस फ्लिप फोन को मॉडल नंबर 2311BPN23C के नाम से लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन को Xiaomi 14 Ultra के साथ अप्रैल 2024 में लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी का पहला फ्लिप स्मार्टफोन होगा, जिसे शायद केवल चीनी बाजार में ही लॉन्च किया जाए। हालांकि, Oppo ने अपने फ्लिप फोन को ग्लोबली लॉन्च किया है, जबकि उसका फोल्डेबल फोन केवल चीनी बाजार तक ही सीमित है।

Xiaomi Pad 7 Pro भी होगा लॉन्च

Xiaomi इस फ्लिप फोन के साथ Xiaomi Pad 7 Pro भी लॉन्च कर सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट वाले LCD डिस्प्ले के साथ आएगा। यह टैबलेट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 और स्कॉयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ आ सकता है। वहीं, Xiaomi Mix Flip में 3x टेलीफोटो जूम वाला कैमरा मिलेगा। इसकी कवर स्क्रीन के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। लीक रेंडर के मुताबिक, शाओमी का यह फ्लिप फोन Samsung Galaxy Z Flip 4 की तरह दिखेगा। हालांकि, इसमें हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।