Xiaomi 16 फोन 7000mAh जंबो बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च, फीचर्स लीक

Xiaomi 16 फोन के फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यह फोन 7000nAh जंबो बैटरी और Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है।

Published By: Manisha | Published: Jun 05, 2025, 02:07 PM (IST)

Xiaomi 16 कंपनी का नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिपफोन होने वाला है। इस फोन से जुड़ी डिटेल्स ऑनलाइन लीक होने लगी है। लेटेस्ट लीक में टिप्सटर ने फोन के डिस्प्ले और बैटरी से जुड़ी डिटेल्स रिवील की है। लीक की मानें, तो शाओमी क यह फोन 7000mAh दमदार बैटरी के साथ दस्तक देने जा रहा है। इतना ही नहीं यह Qualcomm के नेक्स्ट जनरेशन Snapdragon 8 Elite 2 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बन सकता है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Xiaomi 16 के सभी फीचर्स हुए ऑनलाइन लीक, इस महीने देगा दस्तक!

Xiaomi 16 leak Specifications

टिप्सटर Digital Chat Station ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर Xiaomi 16 के फीचर्स से जुड़ी जानकारी दी है। टिप्सटर की मानें, तो यह फोन 6.3x इंच डिस्प्ले से लैस हो सकता है। यह डिस्प्ले 6.31 इंच से 6.9 इंच तक के बीच हो सकता है। एक अन्य टिप्सटर ने जानकारी दी थी कि शाओमी 16 फोन 6.32 इंच डिस्प्ले के साथ आने वाला है। और पढें: Xiaomi लेकर आ रहा तीन धाकड़ स्मार्टफोन! मिलेगी Samsung और OPPO को टक्कर

सिर्फ डिस्प्ले ही नहीं बल्कि टिप्सटर ने फोन की बैटरी से जुड़ी जानकारी भी दी है। लीक की मानें, तो शाओमी 16 फोन 7000mAh जंबो बैटरी के साथ आने वाला है। यह कंपनी के मौजूद फ्लैगशिप फोन में मिलने वाली 5240mAh बैटरी से बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। और पढें: Xiaomi 16 सीरीज 100W फास्ट चार्जिंग के साथ लेगी एंट्री, यहां हुई लॉन्च से पहले लिस्ट

यदि यह खबर सच साबित होती है कि यह देखना दिलचस्प होगा कि शाओमी 16 अपने पुराने मॉडल की तुलना में हल्का व पतला होगा या फिर भारी। इसके अलावा, यह फोन Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। लेटेस्ट प्रीमियम फोन Snapdragon 8 Elite चिप से लैस है।

Xiaomi 16 leak launch Timeline

लीक के मुताबिक, कंपनी शाओमी 16 फोन को इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि यह फोन सितंबर महीने में दस्तक दे सकता है।

Xiaomi 15 Specs

Xiaomi 15 के फीचर्स की बात करें, तो यह फोन 6.36 इंच OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन की बैटरी 5,240mAh की है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।