Xiaomi 13 Ultra जल्द होगा लॉन्च, TUV पर हुआ लिस्ट
Xiaomi 13 सीरीज में एक और फोन Xiaomi 13 Ultra जल्द लॉन्च होगा। शाओमी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को TUV पर देखा गया है। पहले भी इस फोन के फीचर्स सामने आ चुके हैं।
Published By: Harshit Harsh | Published: Apr 07, 2023, 06:50 PM (IST) | Edited: Apr 08, 2023, 05:55 AM (IST)
Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। शाओमी ने Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro और Xiaomi 13 Lite को MWC 2023 के दौरान ग्लोबली लॉन्च किया था। अब इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल भी जल्द बाजार में एंट्री मार सकता है। शाओमी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को TUV पर देखा गया है। लिस्टिंग में फोन के कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। Xiaomi 13 Ultra का फर्स्ट लुक भी कुछ दिन पहले लीक हुआ था, जिसमें फोन का कैमरा मॉड्यूल की जानकारी सामने आई थी।
TUV सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Xiaomi 13 Ultra को 2304FPN6DG मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। 3C पर इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर 2304FPN6DC के साथ देखा गया था। इस फोन के साथ Xiaomi Pad 6 को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी के अपकमिंग टैबलेट में 67W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा।
Xiaomi 13 Ultra के फीचर्स
Xiaomi 13 Ultra के बारे में पहले आए लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 2K रेजलूशन वाला E6 AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन में 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज दिए जाने की संभावना है।
इस फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP के तीन कैमरे मिलेंगे, जिनमें एक अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, एक 3X प्रोट्रेट टेलीफोटो कैमरा और एक पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा। इसके अलावा फोन में एक 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का सेंसर मिल सकता है।
वहीं, Xiaomi Pad 6 के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। शाओमी का यह अपकमिंग टैबलेट बड़ी AMOLED स्क्रीन के साथ आ सकता है। इसमें Qualcomm का मिड बजट प्रोसेसर दिया जा सकता है। Xiaomi Pad 5 की तरह ही इसमें 67W फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।