Xiaomi 13 Series के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, जानें कीमत और फीचर्स

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 (MWC 2023) से एक दिन पहले Xiaomi 13 Series का ग्लोबल लॉन्च होगा। यह सीरीज दमदार कैमरा सेटअप है और बेहतरीन स्पेसिफिकेशन के साथ दस्तक देगा।

Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 18, 2023, 03:42 PM (IST)

हाइलाइट

  • ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 13 सीरीज के तहत तीन हैंडसेट लॉन्च होंगे।
  • Xiaomi 13 Pro इस सीरीज का प्रीमियम हैंडसेट होगा।
  • Xiaomi 13 5G एक कॉम्पैक्ट साइज का होगा।

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 (MWC 2023) से एक दिन पहले Xiaomi 13 Series का ग्लोबल लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही इस मोबाइल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। 1 इंच के कैमरा सेंसर के साथ आने वाला यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा। इस सीरीज में तीन हैंडसेट लॉन्च होंगे और उनके नाम Xiaomi 13, 13 Pro और 13 Lite 5G होंगे। और पढें: Year Ender 2023: इस साल लॉन्च हुए इन 10 स्मार्टफोन में मिलता है बेहतरीन कैमरा

एक टिप्स्टर ने शाओमी 13 सीरीज की कीमत का खुलासा कर दिया गया है। साथ ही Xiaomi 13 5G Pro को दो कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। Xiaomi 13 के ग्लोबल वेरिएंट की कीमत EUR 999 (करीब 88,700 रुपये) हो सकती है। वहीं Xiaomi 13 Pro को EUR 1299 ( करीब 1,15,300 रुपये) में पेश किया जा सकता है। हालांकि भारत में ये स्मार्टफोन समान होगी या फिर उसमें कोई बदलाव किया जाएगा, उसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। और पढें: 50MP कैमरा, 12GB RAM और 120W चार्जिंग सपोर्ट वाले Xiaomi 13 Pro पर 10 हजार की छूट, जानें ऑफर

Xiaomi 13 Pro के स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 13 सीरीज इससे पहले चीन में लॉन्च हो चुकी है। चीन में दस्तक दे चुके Xiaomi 13 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह अपनी सीरीज का एक टॉप स्मार्टफोन है। इसमें 6.73 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिा गया है। इसमें QHD+ रेजोल्यूशन मिलता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus दिया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स है और 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

Xiaomi 13 Pro का कैमरा सेटअप

Xiaomi 13 Pro के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX989 का सेंसर है, जो 1 इंच के साइज में दस्तक देगा। अगर साइज को बदला नहीं जाएगा तो इस सेंसर के साथ भारत में आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इसमें सेकेंडरी कैमरा 50MP का होगा और 50MP का तीसरा सेंसर होगा, जो

telephoto कैमरा मिलेगा।

मिलेगा फास्ट चार्जर

शाओमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4820mAh की बैटरी दी है। इसे चार्ज करने के लिए 120W का फास्ट चार्जिंग मिलेगा। इसमें 50W का वायरलेस चार्जर मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।