Vivo Y50s 5G और Vivo Y50e 5G फोन 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें स्पेक्स

Vivo Y50s 5G और Vivo Y50e 5G फोन एक-जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हो गए हैं। दोनों ही फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। यहां जानें कीमत और खूबियां।

Published By: Manisha | Published: Jan 06, 2026, 09:04 PM (IST)

Vivo Y50s 5G और Vivo Y50e 5G फोन लॉन्च हो गए हैं। फीचर्स की बात करें, तो दोनों ही फोन 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, दोनों ही फोन की बैटरी 6000mAh की है। हालांकि, दोनों ही फोन में अलग-अलग चार्जिंग स्पीड मिलती है। आइए जानते हैं फोन से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Vivo फोन पर 3075 रुपये का फाडू डिस्कउंट, सस्ते में मिलेंगे 50MP सेल्फी कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसे धाकड़ फीचर्स

Vivo Y50s, Vivo Y50e Specifications, Features

फीचर्स की बात करें, तो Vivo Y50s 5G और Vivo Y50e 5G फोन काफी हद तक एक-जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। दोनों ही फोन में कंपनी ने 6.74 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। Vivo Y50e 5G में कंपनी ने 6GB RAM दी है। वहीं, फोन की स्टोरेज 128GB की है। वहीं, दूसरी ओर Vivo Y50s 5G में 256GB स्टोरेज मिलती है। और पढें: Vivo X300s के लॉन्च से पहले कैमरा फीचर्स हुए लीक, जानें क्या होगा खास

फोटोग्राफी के लिए दोनों ही फोन में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 6000mAh की है। वीवो वाई50ई फोन में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वहीं, Vivo Y50s 5G में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP64 रेटिंग दी गई है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP64 रेटिंग मिलती है।

Vivo Y50s 5G, Vivo Y50e 5G Price, Availability

कीमत की बात करें, तो कंपनी ने Vivo Y50s 5G को CNY 1,799 (लगभग 23,300 रुपये) में पेश किया है। यह दाम फोन के 6GB RAM व 256GB स्टोरेज का है। वहीं, Vivo Y50e 5G फोन को CNY 1,499 (लगभग 19,300 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। दोनों ही फोन में Diamond, Sky Blue और Platinum कलर ऑप्शन पेश किए हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।