Vivo X300 Ultra की MWC 2026 में एंट्री पक्की, जानिए क्या हो सकते हैं इसके फीचर्स

Vivo अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra को MWC 2026 में पेश करने जा रहा है। यह फोन दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आ सकता है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Feb 27, 2026, 01:30 PM (IST)

Vivo ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra को लेकर बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस प्रीमियम फोन को दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट Mobile World Congress 2026 (MWC 2026) में पेश किया जाएगा। यह इवेंट 2 मार्च से 5 मार्च 2026 तक स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित होगा। Vivo X300 Ultra, पिछले साल लॉन्च हुई X300 सीरीज का तीसरा और सबसे पावरफुल मॉडल होगा। इससे पहले कंपनी भारत में Vivo X300 और Vivo X300 Pro को लॉन्च कर चुकी है। अब Ultra वेरिएंट को Top-Of-The-Line मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा, जिसमें डिजाइन और फीचर्स का पहला लुक MWC के दौरान दिखाया जाएगा। और पढें: Vivo X300s के लॉन्च से पहले कैमरा फीचर्स हुए लीक, जानें क्या होगा खास

MWC 2026 में Vivo ये डिवाइस भी कर सकता है शोकेस

MWC 2026 में Vivo सिर्फ X300 Ultra ही नहीं, बल्कि अपने कई बाकी डिवाइस भी शोकेस करेगा। इनमें Vivo X300, Vivo X300 Pro, Vivo X Fold 5, Vivo V70 Elite और Vivo V70 जैसे मॉडल शामिल होंगे। कंपनी का कहना है कि X300 Ultra मोबाइल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में अब तक का उसका सबसे एडवांस एक्सपेरिमेंट है। Vivo के अनुसार, इस फोन का डिजाइन उसकी प्रोफेशनल इमेजिंग हेरिटेज से प्रेरित है, यानी कैमरा क्वालिटी और विजुअल एक्सपीरियंस इस फोन की सबसे बड़ी ताकत होगी। और पढें: Vivo X300 Ultra और Vivo X300s की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, कंपनी ने डिजाइन किया टीज

कितनी हो सकती है कीमत

लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X300 Ultra की कीमत काफी प्रीमियम हो सकती है। टिप्स्टर संजू चौधरी के मुताबिक, इस फोन की कीमत भारत में करीब 1,60,000 से 1,70,000 रुपये के बीच हो सकती है। बताया जा रहा है कि DRAM और SSD जैसे मेमोरी कॉम्पोनेंट्स की बढ़ती कीमतों और हाई-एंड Snapdragon प्रोसेसर की वजह से इसकी कीमत ज्यादा रखी जा सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कीमत की पुष्टि नहीं की है। अगर यह कीमत सही साबित होती है, तो यह फोन भारत के सबसे महंगे एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में से एक हो सकता है। और पढें: Xiaomi 17 Series की हुई सेल हुई लाइव, जानिए कीमत, फीचर्स और कहां से खरीदें?

कैमरा और बैटरी

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo X300 Ultra में Qualcomm का लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिलने की उम्मीद है, जो 3nm प्रोसेस पर बना होगा। फोन में 6.82-inch की 2K फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो स्मूथ और शार्प विजुअल एक्सपीरियंस देगी। पावर के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कैमरा सेगमेंट में यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जिसमें 200MP का मेन सेंसर दिया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।