Vivo Fold+ 2 और Vivo X Flip फोन 20 अप्रैल को होंगे लॉन्च, डेट हुई कंफर्म

कंपनी पिछले साल सितंबर महीने में Vivo Fold+ लॉन्च कर चुकी है। Vivo Fold+2 इसका अपग्रेड वर्जन होगा। वहीं, Vivo X Flip कंपनी का पहला फ्लिप फोन होगा।

Published By: Manisha | Published: Apr 10, 2023, 02:55 PM (IST)

हाइलाइट

  • Vivo Fold+ 2 और Vivo X Flip की लॉन्च डेट कंफर्म
  • पिछले साल सितंबर महीने में Vivo Fold+ लॉन्च हो चुका है
  • Vivo Fold+ 2 होगा Vivo Fold+ का अपग्रेड वर्जन

Vivo X Flip और Vivo X Fold 2 स्मार्टफोन्स पिछले लंबे समय से खबरों में बने हुए हैं। अब फाइनली कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने अपने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट के जरिए फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की है। बता दें, कंपनी पिछले साल सितंबर महीने में Vivo Fold+ लॉन्च कर चुकी है। Vivo Fold+2 इसका अपग्रेड वर्जन होगा। वहीं, एक्स फ्लिप कंपनी का पहला फ्लिप फोन होगा। आइए जानते हैं मार्केट में कब दस्तक देंगे Vivo के ये मच-अवेटेड स्मार्टफोन्स। और पढें: Vivo X300 Ultra की MWC 2026 में एंट्री पक्की, जानिए क्या हो सकते हैं इसके फीचर्स

Vivo ने अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो के जरिए Vivo Fold+2 और Vivo X Flip की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। ये फोन 20 अप्रैल को लॉन्च होंगे। और पढें: Vivo X Fold 5 पर मिल रहा 16000 का भारी-भरकम Discount, यहां ऑर्डर करने पर बचेंगे हजारों रुपये

Vivo X Fold 2 Leak Specification

पुरानी लीक में वीवो फोल्ड प्लस 2 के स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। लीक्स के मुताबिक, इस फोन में 8.03 इंच का Samsung E6 AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसका पिक्सल रेजलूशन 2160 X 1916, रिफ्रेश रेट 120hz और पीक ब्राइटनेस 1800 nits है। इस फोन की दूसरी स्क्रीन 6.53 इंच की E6 AMOLED होगी। इसका पिक्सल रेजलूशन 2520 x 1080, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1600nits होगी। लीक की मानें को इंनर और आउट दोनों डिस्प्ले ultra-sonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होंगी।

इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen2 प्रोसेसर से लैस होगा, जो LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज से पेयर होगा। फोन में Vivo V2 ISP चिप दी जा सकती है। यह Wi-Fi 7 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगी।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 50MP का Sony IMX866, 50MP का मेन कैमरा और 2x Sony IMX663 12MP लेंस शामिल होगा। Vivo के इस अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन में कंपनी 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाली 4800mAh की बैटरी दी जाएगी।

Vivo X Flip Leak Specifications

वीवो एक्स फ्लिप फोन 6.8 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन के कवर स्क्रीन में भी AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। इसके साइज के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। Vivo X Flip में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 12GB LPDDR5 RAM और 512GB UFS3.1 स्टोरेज सपोर्ट के साथ आएगा।

इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का प्राइमरी और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। इसमें सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिल सकता है। वीवो का यह फोन 4,400mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। फोन Android 13 पर बेस्ड FuntouchOS पर काम करेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।