Vivo V60 Lite 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
Vivo V60 Lite 5G फोन फाइनली लॉन्च हो गया है। यह फोन 50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ आया है। यहां जानें फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: Sep 23, 2025, 05:00 PM (IST)
Vivo V60 Lite 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। यह वीवो वी60 सीरीज का लेटेस्ट एडिशन है। इससे पहले कंपनी ने इस सीरीज में Vivo V60 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फीचर्स की बात करें, तो कंपनी ने इस फोन में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6500mAh की है। आइए जानते हैं फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स।
Vivo V60 Lite 5G specifications
-6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले
-MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर
-12GB तक RAM व 12GB RAM
-50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा
-6500mAh बैटरी
फीचर्स की बात करें, तो Vivo V60 Lite 5G फोन में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में 2392 x 1080 पिक्सल रेजलूशन मिलता है। साथ ही डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलाव, फोन MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर से लैस है। फोन में 12GB तक RAM व 12GB RAM वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज 256GB की है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया या है। इस सेटअप में 50MP का Sony IMX882 कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसे साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन की बैटरी 6500mAh की है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग दी गई है।
Vivo V60 Lite 5G
Vivo V60 Lite 5G की कीमत की बात करें, तो फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज को NTD 13,990 (~$460) में लाय गया है। इस फोन में Vitality Pink, Titanium Mist Blue और Midnight Black कलर ऑप्शन मिलते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।