Upcoming Smartphones launch in India: OnePlus 15 से लेकर iQOO 15 तक, भारत आ रहे कई फोन, देखें लिस्ट

Upcoming Smartphones launch in India in November 2025: अगर आप अपने लिए नया फोन खरीदने की सोच रहे थे? तो नवंबर के महीने में भारत में कई फोन लॉन्च होने वाले हैं। यहां देखें लिस्ट।

Published By: Manisha | Published: Nov 02, 2025, 12:06 PM (IST)

Upcoming Smartphones launch in India in November 2025: नवंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। लंबे फेस्टिवल सीजन के बाद फाइनल एक बार फिर से स्मार्टफोन लॉन्च की झड़ी लगने वाली है। नवंबर महीने में एक-साथ कई स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं, जिसमें कई प्रीमियम और बजट फोन शामिल है। कई स्मार्टफोन लॉन्च डेट और चुकी है, तो कई फोन की डेट अनाउंस होने का इंतजार है। आज इस आर्टिकल में हम उन स्मार्टफोन की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनकी लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है। यहां देखें नवंबर के महीने में भारत में कौन-कौन से स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। और पढें: iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 फोन हुए महंगे, गेमर्स को लगा झटका

Moto G67 Power 5G

Moto G67 Power 5G फोन भारत में 5 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। फ्लिपकार्ट पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। इस साइट के जरिए फोन के कई फीचर्स रिवील हो चुके हैं। यह फोन 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा। फोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 7000mAh की हो सकती है। और पढें: OnePlus और Nothing ने इन फोन्स के बढ़ाए दाम, जानें वजह और नई कीमत

OnePlus 15

OnePlus 15 स्मार्टफोन भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। यह फोन भारत से पहले ग्लोबल व चीनी मार्केट में दस्तक दे चुका है। फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस के फोन में लेटेस्ट फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप मिलने वाली है। यह इस प्रोसेसर के साथ भारत में आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा, फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी फोन में 50Mp का कैमरा देने वाली है। और पढें: 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000mAh बैटरी वाला iQOO 15 5G हुआ सस्ता, 4000 रुपये तक गिरी कीमत

iQOO 15

iQOO 15 फोन भारत में 26 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। यह कंपनी का फ्लैगशिप फोन है। फीचर्स की बात करें, तो यह फोन भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें गेमिंग के लिए Q3 चिप दी जा सकती है। साथ ही फोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 के साथ आ सकता है। कंपनी ने रिवील किया है कि यह फोन ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।