Upcoming Mobile Phones In India: Realme GT 7 Pro से लेकर Oppo Find X8 सीरीज तक, नवंबर में भारत आ रहे ये स्मार्टफोन

Upcoming Mobile Phones India: नवंबर का महीना भारत में स्मार्टफोन लॉन्च के नाम रहने वाला है। इस महीने कई धाकड़ फोन भारत आ रहे हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट।

Published By: Manisha | Published: Nov 11, 2024, 06:58 PM (IST)

Smartphones launch in India in November 2024: नवंबर का महीना स्मार्टफोन लॉन्च के लिए काफी खास रहने वाला है। इस महीने एक से बाद एक नए स्मार्टफोन की एंट्री भारतीय मार्केट में होने वाली है। Realme, Oppo व Redmi जैसी कंपनियां अपने प्रीमियम व बजट फोन इस महीने भारत में लॉन्च करने वाली है। कई स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है। यहां देखें नवंबर में भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट। और पढें: OLED Plus डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग वाले Realme GT 7 Pro को सस्ते में खरीदने का मौका, Offer है शानदार

Realme GT 7 Pro

Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन भारत में 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह फोन खरीद के लिए कंपनी की साइट व Amazon पर लिस्ट होगा। दोनों ही साइट पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुका है, जहां फोन का लुक और फीचर्स सामने आ चुके हैं। यह फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, फोन में अंडरवॉटर फोटोग्राफी मोड दिया जाएगा, जो कि आपको पानी से अंदर फोटोग्राफी करने का एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेगा। फोन में पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग मौजूद होगी। और पढें: 10,000 रुपये से कम के बेस्ट स्मार्टफोन, 5G कनेक्टिविटी के साथ मिलेंगे धाकड़ फीचर्स

Oppo Find X8 Series

Oppo Find X8 सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट आज ही कंफर्म की गई है। यह सीरीज भारत में 21 नवंबर को सुबह 10.30 बजे लॉन्च की जाएगी। सीरीज में दो फोन Oppo Find X8 और Oppo Find X8 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। फोन में पर्ल व्हाइट और स्पेस ब्लैक दो कलर ऑप्शन मिलेंगे।

Redmi A4

Redmi A4 स्मार्टफोन भारत में 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी का किफायती 5G स्मार्टफोन होगा, जिसे 10 हजार से कम की कीमत में पेश किया जाएगा। इस फोन को भी आप कंपनी की साइट व Amazon से खरीद सकेंगे। इन साइट्स के जरिए फोन का डिजाइन व फीचर्स सामने आ चुके हैं। यह फोन Snapdragon 4s gen 2 प्रोसेसर से लैस होगा।इसमें 6.88 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। वहीं, इसकी बैटरी 5160mAh की होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।