Tecno Spark Go 2 की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, बिना नेटवर्क कॉलिंग और iPhone 16 जैसा डिजाइन

Tecno Spark Go 2 फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। इस फोन का AI भारतयी भाषाओं के सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में iPhone 16 जैसा डिजाइन मिलेगा।

Published By: Manisha | Published: Jun 22, 2025, 09:20 AM (IST)

Tecno Spark Go 2 फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। अगर आप कम कीमत के अंदर तगड़े फीचर्स वाला फोन खरीदने की सोच रहे थे, तो टेक्नो का यह अपकमिंग फोन आपके लिए एक पावरफुल ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने Flipkart पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। इससे साफ होता है कि फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट के जरिए फोन के कई फीचर्स लॉन्च से पहले सामने आ चुके हैं। यह इस सेगमेंट का पहला फोन होगा जिसके AI में आपको भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, इस फोन के जरिए आप बिना नेटवर्क के भी अपनों को कॉल लगा सकेंगे। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: iPhone 17 खरीदने का सही टाइम, Flipkart पर 5000+ की छूट, Vijay Sales पर भी तगड़ी छूट

Flipkart पर Tecno Spark Go 2 को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस साइट के जरिए फोन की लॉन्च डेट और कई अहम फीचर्स की जानकारी रिवील कर दी गई है। यह फोन भारत में 24 जून को लॉन्च किया जाएगा। फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगी। और पढें: 2925 रुपये की छूट पर मिलेगा Pova 8 5G, सस्ते में मिलेंगे 8000mAh बैटरी जैसे धाकड़ फीचर्स

Tecno Spark Go 2 Design

कंपनी Tecno Spark Go 2 फोन को चार कलर ऑप्शन में पेश करेगी, जिसमें Black, White, Light Blue (or Cyan) और Light Gold कलर ऑप्शन शामिल है। डिजाइन की बात करें, तो फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच-होल कटआउट मिलेगा। इसके अलावा, बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। ओवलऑल टेक्नो के इस बजट फोन का डिजाइन काफी हद तक iPhone 16 से प्रेरित दिख रहा है।

Tecno Spark Go 2 Specifications

Tecno Spark Go 2 फोन में AskElla AI फीचर मिलेगा, जो कि भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ दस्तक देगा, जिसमें हिंदी, बंगाली, मराठी, गुजराती जैसी भाषाएं शामिल हैं। इसके अलावा, यह एआई आपके कॉलिंग एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाने वाला है। फोन में AI Active Noise Cancellation फीचर मिलेगा, जिसके जरिए आप बाहरी शोर में भी एकदम क्लियर कॉल को एक्सपीरियंस कर सकेंगे। साथ ही फोन में No Network Communication सपोर्ट भी मिलेगा, जिसमें आप बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग कर सकेंगे। फोन में ऑफलाइन कॉल का सपोर्ट मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।