comscore

Tecno Spark 50 4G जल्द हो सकता है ग्लोबली लॉन्च, लीक में सामने आए डिजाइन और फीचर्स

Tecno जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Spark 50 4G लॉन्च कर सकती है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 50MP रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा, बड़ी 7000mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन होगा। फोन तीन कलर ऑप्शन में आएगा और MediaTek Helio G81 चिपसेट से लैस होगा। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Feb 16, 2026, 04:59 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

खबर है कि कंपनी जल्द ही Tecno Spark 50 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। शुरुआती लीक में इस फोन की डिजाइन और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। लीक में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा होगा, जिससे सेल्फी और फोटो दोनों अच्छे क्वालिटी में आएंगे। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस फोन के लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन blogger Paras Guglani (@passionategkeez) की रिपोर्ट्स के अनुसार ग्लोबल लॉन्च मार्च 2026 में हो सकता है।

डिजाइन और कलर ऑप्शन

लीक हुई इमेज में Tecno Spark 50 4G को तीन कलर ऑप्शन में दिखाया गया है Grey, light purple और pink, डिजाइन की बात करें तो फोन में स्लिम और फ्लैट एज डिजाइन होगा, पीछे की तरफ रेक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड है, जिसमें दो बड़े सर्कुलर कैमरा कटआउट्स और LED फ्लैश दिया गया है। इसके अलावा फोन के नीचे Tecno का ब्रांडिंग भी नजर आता है। सामने की तरफ फोन में फ्लैट डिस्प्ले और स्लीम बेजल्स के साथ बीच में होल-पंच कैमरा स्लॉट होगा।

स्पेसिफिकेशन और हार्डवेयर

हार्डवेयर की बात करें तो Tecno Spark 50 4G में MediaTek Helio G81 चिपसेट की उम्मीद है। यह फोन 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 8GB + 256GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स में आएगा। ऑडियो के लिए फोन में डुअल स्पीकर्स दिए जा सकते हैं जो DTS साउंड सपोर्ट के साथ आएंगे। बैटरी के मामले में यह फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा और 18W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट देगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Tecno Spark 40 4G के फीचर्स

पिछली Tecno Spark सीरीज के फोन Tecno Spark 40 4G की तुलना में नया Spark 50 4G बेहतर बैटरी और कैमरा फीचर्स के साथ आएगा। Spark 40 4G में 6.67-inchका 120Hz HD+ डिस्प्ले, 50MP रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा, 5200mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट था। नए Spark 50 4G में ज्यादा बड़ी बैटरी, नए रैम/स्टोरेज ऑप्शन और बेहतर ऑडियो के साथ इसे और भी बेहतर माना जा सकता है। कंपनी जल्द ही आधिकारिक स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट की घोषणा कर सकती है।