Tecno Pop 7 Pro फोन 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Tecno Pop 7 Pro किफायती फोन Android 12 के साथ आया है। इसके अलावा, फोन में MediaTek Helio A22 प्रोसेसर मिलेगा। फोन की बैटरी 500mAh की है। जानें कीमत और खूबियां।

Published By: Manisha | Published: Feb 01, 2023, 07:21 PM (IST)

हाइलाइट

  • MediaTek Helio A22 प्रोसेसर से लैस है फोन
  • फोन की बैटरी 5,000mAh की है
  • टेक्नो पॉप 7 प्रो फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा

Tecno कंपनी ने आज अपना नया किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का नाम Tecno Pop 7 Pro है। स्पेसिफिकेशन के लिहाज से यह फोन Tecno Spark Go 2023 का रीब्रांडेड वर्जन प्रतीत होता है, जो कि भारत में पिछले महीने ही लॉन्च हुआ था। यह फोन Android 12 के साथ आया है। इसके अलावा, फोन में MediaTek Helio A22 प्रोसेसर मिलेगा। फोन की बैटरी 500mAh की है। जानें कीमत और खूबियां। और पढें: Smartphones launch in India in Upcoming week: Motorola Edge 70 Pro से लेकर Tecno POP X 5G तक, अगले हफ्ते आ रहे ये फोन

Tecno Pop 7 Pro Specifications

-Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम और पढें: TECNO POP X 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगी 6500mAh बैटरी

-6.56 इंच HD+ डिस्प्ले और पढें: Top 5 Camera Mobiles under 10000: फोटोग्राफी के लिए बेस्ट रहेंगे ये फोन, दाम 10 हजार से भी है कम

-MediaTek Helio A22 प्रोसेसर

-3GB RAM व 4GB RAM

-64GB स्टोरेज

-5,000mAh बैटरी

डिस्प्ले और प्रोसेसर

खूबियों की बात करें, तो Tecno Pop 7 Pro फोन Android 12 बेस्ड HiOS 12 पर काम करता है। इसमें 6.56 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Helio A22 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ कंपनी ने फोन में 3GB RAM व 4GB RAM ऑप्शन दिए हैं। फोन की स्टोरेज 64GB है।

कैमरा डिटेल्स

फोटोग्राफी के लिए टेक्नो पॉप 7 प्रो फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा और QVGA डेप्थ सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप में LED फ्लैश भी मिलती है। कैमरा आईलैंड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

बैटरी और कनेक्टिविटी फीचर्स

फोन की बैटरी 5,000mAh की है, जिसके साथ 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Tecno Pop 7 Pro में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 4जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्ट मिलता है।

Tecno Phantom Vision V

Tecno ने अपने एक नए स्मार्टफोन को हाल ही में पेश किया है, जिसका नाम Tecno Phantom Vision V है। इसे ग्लोबल पेश किया है। इसमें फोल्ड और स्लाइड डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 10.1 इंच तक खींचकर इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इसमें किसी भी तरह का पंच होल डिस्प्ले का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इस मोबाइल में कुल तीन डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। यह एक कॉन्सेप्ट फोन है और इसकी जानकारी कंपनी ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वीडियो शेयर करके दी है।

Tecno Pop 7 Pro Price

दाम की बात करें, तो यह फोन नाइजीरिया में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने फोन की कीमत NGR 64,000 (लगभग 11,477 रुपये) तय की है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।