Tecno ने उठाया फोल्ड और स्लाइड डिस्प्ले वाले फोन से पर्दा, 10 इंच से भी बड़ी होगी स्क्रीन

Tecno Phantom Vision V को ग्लोबली पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 10.1 इंच तक खींचकर इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इसमें किसी भी तरह का पंच होल डिस्प्ले का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

Published By: Rohit Kumar | Published: Jan 23, 2023, 01:50 PM (IST)

हाइलाइट

  • Phantom Vision V में एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम एलॉय का इस्तेमाल किया है।
  • Phantom Vision V में पंच होल कटआउट का इस्तेमाल नहीं किया है।
  • Phantom Vision V के स्मार्टफोन में कुल तीन डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है।

Tecno ने अपने एक नए स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है, जिसका नाम Tecno Phantom Vision V है। इसको ग्लोबल पेश किया है। इसमें फोल्ड और स्लाइड डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 10.1 इंच तक खींचकर इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इसमें किसी भी तरह का पंच होल डिस्प्ले का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इस मोबाइल में कुल तीन डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। यह एक कॉन्सेप्ट फोन है और इसकी जानकारी कंपनी ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वीडियो शेयर करके दी है। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G फोन 50MP सेल्फी कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

इस छोटे वीडियो में कंपनी ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है, जिससे पता चलता है कि इसमें 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले को Fold और स्लाइड करके छोटा किया जा सकेगा। आइए इसके स्पेसिफिकेशन को जानते हैं। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, इस तारीख को आएगा ये फोन

Tecno Phantom Vision V के फीचर्स

Tecno का यह लेटेस्ट फीचर्स और डिजाइन वाला स्मार्टफोन है और यह बिक्री के लिए सब उपलब्ध होगा, उसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने इसके डिजाइन और उसका मैकेनिज्म कैसे काम करेगा, उसके बारे में जानकारी दी गई है, लेकिन अभी तक स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है। और पढें: POVA 8 5G ने भारत में मारी धमाकेदार एंट्री, प्रीमियम डिजाइन के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

फोल्ड स्क्रीन वाले इस फोन को लेफ्ट साइड पर स्लाइड करने का ऑप्शन मिलेगा। इस फोन के डिस्प्ले में 10.1 इंच का स्क्रीन तक देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी स्क्रीन के कर्व एजेस को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।

मिलेगी बेहतर ड्यूरेबिलिटी

इस स्मार्टफोन में बेहतर ड्यूरेबिलिटी मिलेगी, जिसमें एयरोस्पेस ग्रेड के टाइटेनियम एलॉय का इस्तेमाल किया जाएगा। रियर पैनल पर छोटी मल्टीफंक्शनल डिस्प्ले दिया है और उसके नीचे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

Phantom X2 सीरीज भी हो चुकी है लॉन्च

कंपनी ने हाल ही में अपने एक लेटेस्ट स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था, जिसकी सीरीज का नाम Phantom X2 था। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन थे, जिनके नाम Phantom X2 और Phantom X2 Pro है, इनकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है। यह अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।