Tecno Phantom V Fold स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, Galaxy Z Fold 4 से आधी है कीमत
Tecno Phantom V Fold को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट की शुरुआती कीमत 77,777 रुपये है और इसकी पहले सेल कल से शुरू होगी। इस हैंडसेट में कई अच्छे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन दिए हैं। साथ ही इसमें कुल 5 कैमरा सेंसर दिए हैं।
Published By: Rohit Kumar | Published: Apr 11, 2023, 01:34 PM (IST) | Edited: Apr 11, 2023, 01:55 PM (IST)
हाइलाइट
- Tecno Phantom V Fold को प्लास्टिक वेस्ट से तैयार किया है।
- टेक्नो के इस स्मार्टफोन में कुल 5 कैमरा सेंसर का इस्तेमाल किया है।
- Tecno Phantom V Fold में फुल साइज डिस्प्ले दिया है।
Tecno ने भारतीय मोबाइल बाजार में अपना पहला फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट का नाम Tecno Phantom V Fold है। यह एक 5G Phone और Samsung Fold के डिजाइन के समान है। अमेजन पर लिस्टेड जानकारी के मुताबिक, यह फोन रिन्यूवेबल फाइबर मैटेरियल से बना है, जिसमें प्लास्टिक वेस्ट का भी इस्तेमाल किया है।
अमेजन पर लिस्टेड जानकारी के मुताबिक, यह इंडस्ट्री का पहला फुल साइज फोल्ड फोन है। इसमें 7.85 इंच का अल्ट्रा फ्लैट फोल्डेबल स्क्रीन दिया गया है। यह एक डुअल LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। साथ ही इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स लिस्टेड है। सेकेंडरी डिस्प्ले 6.42 इंच का है।
Tecno Phantom V Fold का प्रोसेसर और रैम
टेक्नो के इस हैंडसेट में फ्लैगशिप 4nm MediaTek Dimensity 9000+ 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसको 1.08 मिलियन Antutu स्कोर दिया है। अमेजन लिस्टिंग के मुताबिक, 12GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 3.1 की स्टोरेज दी है।
Tecno Phantom V Fold का कैमरा सेटअप
टेक्नो के इस स्मार्टफोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसमें बड़े साइड का सेंसर इस्तेमाल किया है। इसमें 50मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा है, जो अंडर वाली डिस्प्ले पर मौजूद है। बाहरी डिस्प्ले पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है।
Tecno Phantom V Fold की बैटरी
टेक्नो के इस हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W के फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। लिस्टेड जानकारी के मुताबिक, 15 मिनट में इस फोन की 40 प्रतिशत बैटरी चार्ज हो जाती है और फुल चार्ज होने में यह करीब 55 मिनट का समय लेती है। इसके अलावा इसके फोल्ड को करीब 2 लाख बार टेस्ट किया गया है।
Tecno Phantom V Fold की कीमत
अमेजन पर लिस्टेड जानकारी के मुताबिक, टेक्नो के इस हैंडसेट की कीमत 77,777 रुपये है, जो सीमित समय के लिए है। इसकी पहली सेल 12 अप्रैल से शुरू होगी। इस फोन से गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 को तगड़ी टक्कर मिल सकती है, क्योंकि इसकी कीमत Samsung Galaxy Z Fold 4 से लगभग आधी है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।