Smartphone Buying Guide: चार्जिंग की टेंशन खत्म! मिनटों में फुल चार्ज हो जाते हैं ये स्मार्टफोन्स
Smartphone Buying Guide: इस समय भारत में कई ऐसे स्मार्टफोन्स हैं, जो मिनटों में फुल चार्ज हो जाते हैं। इस लिस्ट में मोटोरोल, रेडमी, रियलमी और OnePlus आदि के हैंडसेट शामिल हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 10, 2024, 11:56 AM (IST)
हाइलाइट
- Smartphone Buying Guide: इस समय भारत में कई ऐसे स्मार्टफोन्स हैं, जो मिनटों में फुल चार्ज हो जाते हैं। इस लिस्ट में मोटोरोल, रेडमी, रियलमी और OnePlus आदि के हैंडसेट शामिल हैं।
Smartphone Buying Guide: स्मार्टफोन खरीदते समय लोग कई बातों का ध्यान रखते हैं। कैमरा सेटअप से लेकर बैटरी तक, विभिन्न फीचर्स को देखने के बाद यूज अपनी जरूरत के अनुसार एक सही स्मार्टफोन सिलेक्ट करता है। इसके अलावा, कई लोग चार्जिंग स्पीड को भी देखते हैं, क्योंकि इन दिनों स्मार्टफोन का यूज बढ़ गया है। इसके चलते लोग ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं, जो मिनटों में फुल चार्ज हो जाए।
इस समय भारतीय बाजार में OnePlus से लेकर Xiaomi तक, कई कंपनियां अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले स्मार्टफोन्स पेश करती हैं। इन्हें मिनटों में चार्ज किया जा सकता है। अगर आप भी ऐसे फोन की तलाश में हैं तो परेशान न हों। हम आपको आज यहां मिनटों में फुल चार्ज होने वाले फोन्स के बारे में बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं।
Smartphone with ultra fast charging
Motorola Edge 50 Pro
लिस्ट में हाल में लॉन्च हुआ Moto Edge 50 pro भी है। इसका 125W टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट वाला वेरिएंट 18 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। फोन में Snapdragon 7 gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 12GB तक RAM दी गई है। इसकी कीमत 31,999 रुपये से शुरू है।
Redmi Note 13 Pro Plus
रेडमी का यह स्मार्टफोन 19 मिनट में 0-100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 120W hypercharge सपोर्ट के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 7200-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसकी कीमत 31,999 रुपये की शुरू है।
iQOO Neo 9 Pro
स्मार्टफोन मात्र 11 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। इसमें 120W FlashCharge वाली 5160mAh की बैटरी दी गई है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, हैंडसेट Android 14 से लैस है। फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। इसकी कीमत 34,999 रुपये से शुरू है।
OnePlus Nord CE 4
हाल में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन में 100W SUPERVOOC चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट मिलता है। यह 29 मिनट में 1 से 100 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। इसके अलावा, फोन में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। फोन 5,500mAh बैटरी से लैस है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन 50MP के मेन कैमरे के साथ आता है। फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है।
Realme GT Neo 3
लिस्ट में आखिरी नाम Realme GT Neo 3 का है। 80W Superdart चार्जिंग सपोर्ट वाला यह फोन 12 मिनट में 0-50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। फोन में MediaTek Dimensity 8100 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन 4500mAh बैटरी से लैस है। 150W चार्जिंग सपोर्ट वाले वेरिएंट की कीमत 42,990 रुपये है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।