Samsung Galaxy Z Flip5 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy Z Flip5 स्मार्टफोन आज लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में दो डिस्प्ले के साथ कई शानदार फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। डिवाइस कई कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज वेरिएंट में आया है।
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 26, 2023, 05:10 PM (IST) | Edited: Jul 27, 2023, 11:18 AM (IST)
हाइलाइट
- Samsung Galaxy Z Flip5 में 3.4 इंच का बड़ा कवर डिस्प्ले मिल रहा है।
- सैमसंग का यह नया फोन पॉकेट फ्रेंडली है।
- हैंडसेट में 12MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
Samsung Galaxy Z Flip5 से पर्दा उठ गया है। लंबे इंतजार के बाद आज यानी 26 जुलाई, 2023 को Samsung Galaxy Unpacked 2023 में कंपनी ने अपने नए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold5 और फ्लिप फोन Galaxy Z Flip5 पेश किए हैं। नए फ्लिप फोन को कई शानदार फीचर्स और यूनिक डिजाइन के साथ लाया गया है। हैंडसेट को कंपनी ने दो स्टोरेज और कई कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें।
Samsung Galaxy Z Flip5 Price
Samsung Galaxy Z Flip5 के शुरुआती 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है। वहीं, इसके टॉप 8GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है। इसे Mint, Cream, Graphite और Lavender कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इस फोन की प्री-बुकिंग आज यानी 27 जुलाई से की जा सकती है। इसे सेल के लिए 11 अगस्त को उपलब्ध कराया जाएगा।
फोन को यूनिक डिजाइन और बेहतरीन सेल्फी एक्सपीरियंस के साथ लाया गया है। यह अभी तक के सबसे बड़े कवर डिस्प्ले के साथ आने वाला गैलेक्सी फ्लिप फोन है। कवर स्क्रीन से क्विक कैमरा सेटिंग ओपन कर सकते हैं। फोन का कैमरा ऑटोमैटिक वाइड और अल्ट्रा वाइड में शूट करने में सक्षम है।
फोन के सभी स्पेसिफिकेशन
- 12MP डुअल रियर कैमरा
- 3.4 इंच का कवर डिस्प्ले
- 10MP सेल्फी कैमरा
- Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर
- 8GB RAM
इस फोन में 6.7 इंच का Full HD+ AMOLED मेन डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पिक्सल रेजलूशन 2640 x 1080 और आस्पेक्ट रेशियो 22:9 है। इसके अलावा, फोन 3.4 इंच के कवर डिस्प्ले के साथ आया है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट वाला Super AMOLED कवर डिस्प्ले मिल रहा है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के फ्रंट में 10MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। वहीं, इसके बैक साइड में 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 12MP का वाइड एंगल सेंसर लगा है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।
डिवाइस को दो वेरिएंट में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिलता है। फोन के टॉप वेरिएंट में 8GB RAM और 512GB स्टोरेज दिया गया है।
फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 3,700mAh की बैटरी दी है। लेटेस्ट फोन Android 13 पर बेस्ड One UI 5.1.1 पर रन करता है। इसमें साइड माउटेंड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा भी हैंडसेट कई धांसू फीचर्स के साथ आया है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।