Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 06, 2025, 09:24 AM (IST)
Samsung इस साल Galaxy Z Flip 7 के साथ इसके Fan एडिशन यानी Samsung Galaxy Z Flip 7 FE को ग्लोबल मार्केट में उतार सकता है। इस अपकमिंग फ्लिप फोन को लाने की योजना बनाई जा रही है। इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। इसकी संभावित लॉन्चिंग का भी पता चला है। अब फ्लिप फोन की संभावित कीमत रिवील हुई है। आइए जानते हैं… और पढें: 15,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 बेहतरीन टैबलेट, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स
जीएसएम एरिना ने अपनी रिपोर्ट में कोरियन फाइल का हवाला देते हुए बताया कि Samsung Galaxy Z Flip 7 FE की कीमत KRW 1 मिलियन यानी करीब 63,298 रुपये के आसपास रखी जा सकती है, जो सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 से कम होगी। और पढें: Samsung Galaxy S26 VS Samsung Galaxy S25: एक-दूसरे से कितना अलग हैं दोनों फोन? जानें यहां
माना जा रहा है कि इस फ्लिप फोन की कीमत अमेरिका में 799 डॉलर (करीब 68,593 रुपये) और यूरोप में 699 यूरो (68,668 रुपये) रखी जाने की संभावना है। हालांकि, यह सिर्फ अनुमान है। असली कीमत की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि इस फोन को 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज में पेश किया जा सकता है, जबकि मेन मॉडल यानी Samsung Galaxy Z Flip 7 फोन 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज में मिलेगा।
पिछली रिपोर्ट्स और लीक्स की मानें, तो फ्लिप 7 एफई में Exynos 2400e चिपसेट दी जा सकती है। इसके साथ फोन में AMOLED डिस्प्ले, 50MP का कैमरा और फास्ट चार्जिंग से लैस बैटरी मिल सकती है। वहीं, यह फोन एंड्रॉइ़ड 16 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
कोरियन टेक जाइंट सैमसंग ने फिलहाल गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 की लॉन्चिंग या फिर कीमत से जुड़ी कोई डिटेल नहीं दी है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि इस हैंडसेट को जुलाई की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
बताते चलें कि सैमसंग ने इस साल मई में Samsung Galaxy S25 Edge को लॉन्च किया था। यह कंपनी का सबसे पतला स्मार्टफोन है। इसे गैलेक्सी एस 25 सीरीज में जोड़ा गया है। इस फोन की कीमत 1,09,999 रुपये से शुरू होती है। इस स्मार्टफोन में 6.65 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है।
इसमें 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज और Snapdragon 8 Elite चिप मिलती है। इन सभी फीचर्स के साथ 3900mAh की बैटरी भी मिलती है। इसको क्विक चार्ज का साथ मिला है।