Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 12, 2025, 12:35 PM (IST)
Samsung Galaxy S26 Series पिछले कई महीनों से अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस अपकमिंग सीरीज में आने वाले स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26 Plus और Samsung Galaxy S26 Ultra से जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं। इनसे फोन्स की लॉन्चिंग से डिटेल मिली है। साथ ही, संभावित फीचर्स का पता चला है। इस कड़ी में एक और रिपोर्ट आई है। इससे गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा की लिस्टिंग रिवील हुई है। और पढें: Samsung Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra की सेल हुई शुरू, जानिए कीमत और फीचर्स
ब्लॉगर Anvin (@ZionsAnvin) के अनुसार, सैमसंग के अपकमिंग फोन Samsung Galaxy S26 Ultra को 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग की मानें, तो फोन का मॉडल नंबर SM-S9480 है। इसे 60W क्षमता वाले फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकेगा। हालांकि, इस लिस्टिंग से यह साफ नहीं हुआ है कि डिवाइस के साथ चार्ज मिलेगा या नहीं। और पढें: Amazon Deals: OPPO K13 5G समेत इन फोन पर बड़ा ऑफर, 800 से कम महीना देकर बनाएं अपना
Samsung Galaxy S26 Ultra (SM-S9480) 3C certified in China.
और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra फोन 9000 रुपये सस्ता खरीदें, सेल शुरू होने से पहले यहां से सस्ते में खरीदें
Spotted with a 60W charger, but it won’t be included in the retail package.#Samsung #GalaxyS26Ultra #SamsungGalaxyS26Ultra pic.twitter.com/VuyEhKNZaB
— Anvin (@ZionsAnvin) December 12, 2025
चीन की 3सी वेबसाइट के अलावा अपकमिंग स्मार्टफोन को सिंगापुर की IMDA पर भी देखा गया है। यहां यह फोन SM-S948B/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है, लेकिन इस लिस्टिंग से फोन में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं मिली है।
पुरानी मीडिया रिपोर्ट और लीक्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा में 6.9 इंच का M14 QHD+ CoE Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स है। बेहतर फंक्शनिंग के लिए फोन में 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज दी जा सकती है।
इस अपकमिंग स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 200MP के साथ-साथ 12MP का टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। इसमें अन्य डिवाइस की तरह वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।
कोरियन टेक जाइंट सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी एस 26 सीरीज की लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, मगर लीक्स में कहा जा रहा है कि इसे जनवरी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 75 से 80 हजार के आसपास रखी जा सकती है। इसके आने से OPPO और Vivo जैसी कंपनियों के फोन्स को जोरदार टक्कर मिलेगी।