Samsung Galaxy S25 FE के खास फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, Geekbench पर हुआ लिस्ट

Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन Geekbench पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर और खास स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: May 16, 2025, 11:47 AM (IST)

Samsung Galaxy S25 Series में एक और स्मार्टफोन Galaxy S25 FE लॉन्च होने वाला है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को बैंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench वेबसाइट लिस्ट हुआ है। यह सीरीज का सबसे किफायती स्मार्टफोन हो सकता है। लिस्टिंग में स्मार्टफोन के मॉडल नंबर के साथ-साथल खास फीचर्स जैसे प्रोसेसर आदि की डिटेल सामने आई है। आइये, जानते हैं। और पढें: Amazon Prime Day Sale 2026: लाइव हुई मेगा सेल, iPhone 17 Pro समेत इन फोन पर मिल रहे बंपर Offers

Samsung Galaxy S25 FE Listing

Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन को SM-S731U मॉडल नंबर के सआथ Geekbench पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग में स्मार्टफोन के फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। लिस्टिंग की मानें तो फोन में Exynos 2400e प्रोसेसर मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यही चिपसेट Galaxy S24 FE में मिलता है। और पढें: Samsung Galaxy S25, Galaxy S25 FE और Galaxy S25 Ultra हुए सस्ते, अब इतने कम में खरीदें

स्मार्टफोन के सारे फीचर्स

लिस्टिंग से यह भी पता चल गया है कि सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 8GB RAM दी जाएगी। हालांकि, ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में अपग्रेड देखने को मिलेगा। स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OS पर रन करेगा। फोन इस साल के अंत में लॉन्च होने वाले One UI 8 out of the box के साथ आ सकता है। और पढें: Samsung Galaxy S26 VS Samsung Galaxy S25: एक-दूसरे से कितना अलग हैं दोनों फोन? जानें यहां

गीकबैंच पर फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 2064 स्कॉल और मल्टी कोर में 6899 स्कोर मिले हैं। बता दें कि यही स्कोर Galaxy S24 5G को मिले थे। इसका मतलब है कि परफॉर्मेंस के मामले में फोन अपग्रेड नहीं होगा। कुछ लीक रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट मिल सकता है। इसके अलावा, अपकमिंग स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन का रियर कैमरा और स्क्रीन वाले फीचर galaxy S24 FE 5G के समान होंगे।

अभी Samsung ने Galaxy S25 FE 5G की लॉन्च डेट और फीचर्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द फोन की डिटेल शेयर कर सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।