Samsung Galaxy S24 में मिलेगा धुआंदार कैमरा, 200MP का कैमरा हो चुका है लॉन्च
Samsung Galaxy S24 सीरीज के कैमरा सेटअप की जानकारी लीक हुई है। अल्ट्रा वेरिएंट में 200X Zoom की काबिलियत देखने को मिल जाती है।
Published By: Rohit Kumar | Published: Apr 13, 2023, 11:03 AM (IST)
हाइलाइट
- Samsung Galaxy S24 Ultra का कैमरा दमदार होगा।
- सैमसंग का यह फोन कम रोशनी में भी दमदार फोटो क्लिक कर सकेगा।
- इस हैंडसेट में 8K 30fps की वीडियो रिकॉर्डिंग भी देखने को मिलेगी।
Samsung एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन तैयार कर रहा है, जो Samsung Galaxy S24 सीरीज का हिस्सा होगा। लेटेस्ट लीक्स के मुताबिक, इसमें कंपनी हाई-एंड कैमरा सेटअप का इस्तेमाल कर सकती है, जो बाजार में मौजूद अन्य कैमरा सेंसर की तुलना में बेस्ट हो सकता है। इसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में शेयर की है। इस अपकमिंग हैंडसेट में 200x Space Zoom देखने को मिलेगा, जो एक धुआंदार फीचर होगा।
दरअसल, लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया है कि अपकमिंग Samsung Galaxy S सीरीज में 8K 30fps video recording, 200x Space Zoom और कई अलग-अलग शूटिंग लेंस नजर आएंगे। इसके साथ ही यह अपकमिंग कैमरा सेटअप कम रोशनी में भी दमदार फोटो क्लिक करने में मदद करेगा, इसके लिए लार्ज सेंसर और एडवांस प्रोसेसिंग एल्गोरिद्म का इस्तेमाल किया जाएगा।
Samsung Galaxy S24 कब होगा लॉन्च
सैमसंग ने इस साल Samsung Galaxy S23 सीरीज को लॉन्च किया है और अब अगले साल Samsung Galaxy S24 सीरीज को पेश किया जाएगा। ऐसे में अभी इस स्मार्टफोन को लेकर कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा होना बाकी है। साथ ही इस हैंडसेट में क्वालकॉम का लेटेस्ट और फ्लैगशिप प्रोसेसर देखने को मिलेगा। बताते चलें कि सैमसंग गैलेक्सी एस 23 अल्ट्रा में 200MP का कैमरा दिया जा चुका है।
Samsung Galaxy S24 सीरीज के कैमरा सेंसर
Samsung Galaxy S24 सीरीज में इस साल की तरह ही तीन हैंडसेट को पेश किया जाएगा। इसमें एक Samsung Galaxy S24, दूसरा Samsung Galaxy S24 Pro और तीसरा Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन होगा। स्टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जैसा इस साल गैलेक्सी एस 23 सीरीज में दिया है। वहीं, अल्ट्रा वेरिएंट में इस साल की तरह ही 200 Megapixel का कैमरा देखने को मिल सकता है।
Xiaomi भी तैयार कर रहा है दमदार कैमरा सेटअप
सैमसंग के नक्सेकदम पर चलते हुए शाओमी भी एक दमदार कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस हैंडसेट का नाम Xiaomi 13 Ultra होगा। इस हैंडसेट के कैमरा सेटअप को लेकर कई दावे किए जा चुके हैं और इसमें ऑप्टिकल जूम भी देखने को मिल सकता है। यह स्मार्टफोन 18 अप्रैल को दस्तक देगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।