Samsung Galaxy S23 FE के रेंडर्स ऑनलाइन लीक, सस्ते में मिलेंगे 4 नए कलर ऑप्शन!
Samsung Galaxy S23 FE: सैमसंग कंपनी जल्द ही भारत में Samsung Galaxy S23 सीरीज का नया सस्ता वेरिएंट लाने वाला है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में इस फोन का डिजाइन देखने को मिला है।
Published By: Manisha | Published: Sep 18, 2023, 03:49 PM (IST)
हाइलाइट
- Samsung Galaxy S23 FE के रेंडर्स हुए लीक
- Samsung Galaxy S23 सीरीज का सस्ता वेरिएंट होगा गैलेक्सी एस23 एफई
- फोन में मिल सकते हैं दो दमदार प्रोसेसर
Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। Flipkart लिस्टिंग के जरिए नए सैमसंग फोन लॉन्च की जानकारी हाल ही में सामने आई थी। कहा जा रहा है कि यह सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई मॉडल होगा। वहीं, अब लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में इस फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इन लीक रेंडर्स के जरिए सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई की पहली झलक देखने को मिली है। यह Samsung Galaxy S23 सीरीज का लेटेस्ट मॉडल हो सकता है, जिसे किफायती दाम में लॉन्च किया जाएगा।
MSPowerUser की रिपोर्ट में नजदीकी सूत्रों के हवालों से Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन के रेंडर्स लीक किए गए हैं। इन लीक तस्वीरों में फोन का डिजाइन देखने को मिला है। डिजाइन की बात करें, तो यह फोन देखने में Samsung Galaxy S23 जैसा ही है। हालांकि, कंपनी इसे अलग कलर ऑप्शन के साथ पेश कर सकती है। लीक रेंडर्स में फोन 4 कलर ऑप्शन में देखा गया है। यह ऑप्शन Pearl white, black graphite, purple lavender और olive के हैं।
Samsung Galaxy S23 FE के लीक स्पेसिफिकेशन
पुरानी लीक में इस फोन के कई फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। लीक की मानें, तो यह फोन 6.4 इंच Dynamic AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके अलावा, फोन दो प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है, जिसमें Exynos 2200 और Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर शामिल होंगे। प्रोसेसर अलग-अलग रिजन पर निर्भर होगा।
फोटोग्राफी की बात करें, तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा, जिसके साथ OIS सपोर्ट मिल सकता है। इसमें 8MP का सेकेंडरी कैमरा और 12MP का टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10MP कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 4,500mAh की होगी, जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
सिर्फ फीचर्स ही नहीं, Samsung Galaxy S23 FE स्मर्टफोन की कीमतें भी ऑनलाइन लीक हो चुकी है। कहा जा रहा है कि इस फोन के 128GB वेरिएंट को भारत में 54,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जाएगा, वहीं 256GB स्टोरेज की कीमत 59,999 रुपये होगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।