50MP कैमरा वाला नया Samsung Galaxy M17e 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च हो चुका है, जो मिड-रेंज में दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है। आइए जानते हैं...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 17, 2026, 12:09 PM (IST) | Edited: Mar 17, 2026, 12:55 PM (IST)
Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च हो गया है और यह मिड-रेंज सेगमेंट में आने वाला एक नया 5G स्मार्टफोन है। Samsung ने इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो कम कीमत में दमदार बैटरी और अच्छे कैमरा फीचर्स चाहते हैं। यह फोन Amazon के जरिए आज दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे दो शानदार कलर ऑप्शन Blitz Blue और Vibe Violet में लॉन्च किया है।
कीमत कितनी है और कब से मिलेगा?
Samsung Galaxy M17e 5G की कीमत को लेकर कंपनी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन यह फोन Amazon की वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। इस लिस्टिंग के अनुसार, भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत लगभग 11,749 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत करीब 13,249 रुपये बताई गई है, हालांकि असली कीमत कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही कन्फर्म होगी। यह स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
डिस्प्ले और फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.58-inch की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूथ रहेगा। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देता है। इसके अलावा यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8 पर चलता है और कंपनी ने इसमें 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और OS अपडेट देने का वादा किया है, जो इस प्राइस रेंज में एक बड़ी बात है।
कैमरा और बैटरी
कैमरा और बैटरी के मामले में भी Samsung Galaxy M17e 5G काफी दमदार नजर आता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर करीब 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।