Samsung Galaxy M14 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च! कंपनी की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
यूक्रेन में लॉन्च होने के बाद Samsung Galaxy M14 5G भारत में एंट्री के लिए तैयार है। इसमें 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 09, 2023, 10:22 AM (IST)
हाइलाइट
- Samsung Galaxy M14 5G को हाल में यूक्रेन में 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है।
- Samsung India की वेबसाइट पर लाइव स्मार्टफोन का पेज लाइव हो गया है।
- अभी कंपनी ने फोन की लॉनिंच डेट सामने नहीं आई है।
Samsung भारतीय बाजार मेंं Galaxy M Series का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M14 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे बजट रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में लाया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से फोन की लॉन्चिंग की खबरें आ रही हैं। हालांकि, अभी तक कंपनी ने लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है।
इसे हाल में यूक्रेन में लॉन्च किया जा चुका है। फोन Exynos चिपसेट के साथ बड़ा बैटरी पैक के साथ आता है। अब Samsung India की वेबसाइट पर कंपनी ने एक नए स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज लाइव किया है, जिसका मॉडल नंबर Samsung Galaxy M14 5G के सामन है। आइये, डिटेल में जानते हैं।
Samsung Galaxy M14 5G India Launch
कुछ समय पहले SM-146B/DS मॉडल नंबर के साथ Samsung के फोन को India की सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर लिस्ट किया गया था। अब यही हैंडसेट Samsung India की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। यह भारत में Galaxy M14 5G की जल्द लॉन्चिंग की ओर इशारा कर रहा है। ध्यान रखें कि अभी कंपनी ने लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। उम्मीद है कि इस संबंध में अन्य जानकारियां शेयर की जा सकती हैं।
फोन के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy M14 5G में 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन408 × 1080, रिफ्रेश रेट 90Hz और फ्रंट कैमरा के लिए Infinity-V नॉच दिया गया है।
डिवाइस में Exynos 1330 चिपसेट मिलता है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन दो स्टोरेज में लॉन्च किया है। इसमें 64GB और 128GB स्टोरेज दिया गया है। इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाने के लिए डिवाइस में माइक्रो एसडी कार्ड दिया गया है। यह Android 13 पर बेस्ड OneUI 5.0 पर रन करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 2MP का मेक्रो और 2MP का डेप्थ लेंस लगा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 13MP के फ्रंट कैमरे से लैस है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है। यूक्रेन में फोन Silver, Blue और Dark Blue कलर ऑप्शन में आता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।