लॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy A57 का डिजाइन, देखिए क्या-क्या मिलेगा खास

Samsung Galaxy A57 लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है। TENAA लिस्टिंग और लीक रेंडर्स से इसके प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स का खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jan 28, 2026, 02:12 PM (IST)

Samsung अपने Galaxy A-Series स्मार्टफोन्स को लगातार अपडेट कर रहा है और अब इसी कड़ी में Samsung Galaxy A57 चर्चा में आ गया है। हाल ही में यह स्मार्टफोन चीन की TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जिसके बाद इसके डिजाइन रेंडर्स भी लीक हो गए हैं। लीक तस्वीरों से साफ है कि Samsung Galaxy A57 का डिजाइन काफी प्रीमियम और स्लीक होने वाला है। फोन में पतले बेजल्स, फ्लैट डिस्प्ले और सेंटर में होल-पंच कैमरा कटआउट देखने को मिल सकता है, जो आजकल के ट्रेंड के मुताबिक है। कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस फोन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी लॉन्चिंग ज्यादा दूर नहीं है। और पढें: Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G की भारत में सेल हुई शुरू, जानिए ऑफर्स और कीमत की पूरी डिटेल्स

डिजाइन कैसा होगा 

डिजाइन की बात करें तो Samsung Galaxy A57 में पीछे की तरफ पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है, जिसमें तीन कैमरे वर्टिकल तरीके से लगे होंगे। कैमरा मॉड्यूल के पास ही LED फ्लैश दिया जा सकता है। फोन के दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन होंगे, जो Samsung के खास 'Key Island' डिजाइन के साथ आएंगे। यह डिजाइन पहले भी Galaxy A-Series में देखा जा चुका है। लीक रेंडर्स के अनुसार फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में नजर आया है, हालांकि लॉन्च के समय बाकी कलर ऑप्शन भी मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन Galaxy A56 के मुकाबले ज्यादा स्लिम और हल्का होगा। और पढें: Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G फोन 50MP कैमरे और 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

स्पेसिफिकेशन और प्रोसेसर

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy A57 में 6.6-inch का Full HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन Samsung के अपकमिंग Exynos 1680 प्रोसेसर पर काम कर सकता है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाएगा। फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है, जिससे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज की कोई कमी नहीं होगी। यह डिवाइस लेटेस्ट Android वर्जन के साथ लॉन्च हो सकता है, जिससे यूजर्स को नया और स्मूथ अनुभव मिलेगा। और पढें: Smartphones Launching This Week in India: Samsung Galaxy A57 5G से लेकर Redmi 15A 5G तक, इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये फोन

कैमरा और बैटरी 

कैमरा और बैटरी के मामले में भी Galaxy A57 काफी दमदार साबित हो सकता है। लीक के अनुसार इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का सेकेंडरी कैमरा और 5MP का तीसरा सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy A57 को फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।