Samsung Galaxy A23 5G भारत में 18 जनवरी को होगा लॉन्च, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

Samsung Galaxy A23 5G स्मार्टफोन अगले हफ्ते भारत में Samsung Galaxy A14 5G के साथ लॉन्च किया जाएगा। एक टीजर से यग जानकारी मिली है। आइये, डिटेल जानते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 10, 2023, 11:11 AM (IST)

हाइलाइट

  • Samsung Galaxy A23 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी।
  • डिवाइस अगले हफ्ते भारतीय बाजार में एक और 5G फोन के साथ दस्तक देगा।
  • कंपनी Galaxy A-Series के दो 5G फोन भारत में लॉन्च करेंगे।

Samsung Galaxy A Series के कई स्मार्टफोन भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इस सीरीज के तहत कुछ 5G डिवाइस भी आते हैं। अब कंपनी देश में Galaxy A-Series के दो और 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने Samsung Galaxy A Series के अपकमिंग दो 5G स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग को कंपनी ने टीज किया है। टीजर के अनुसार, ये हैंडसेट अगले हफ्ते भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: भारत में महंगे क्यों होते जा रहे हैं Smartphones? जानिए वजह

Samsung Galaxy A23 5G Launch

कंपनी अपकमिंग ए सीरीज के 5G स्मार्टफोन को भारत में 18 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। टीजर में कहा गया है कि कमाल होना एक बात है, लेकिन अपने कमाल को बढ़ाना एक पूरी नई दुनिया है। ए सीरीज का एक और स्मार्टफोन Samsung Galaxy A14 5G लॉन्च होने वाला है। और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हैंडसेट को 18 जनवरी को भारत में उतारा जाएगा। इसके साथ ही कंपनी सीरीज का दूसरा फोन Galaxy A23 5G भी लॉन्च करेगी। और पढें: आपके बेहोश होने से 5 मिनट पहले अलर्ट देगी Samsung Galaxy Watch, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

हालांकि, बता दें कि कंपनी ने अभी तक भारत में आने वाले हफ्ते में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन का नाम कन्फर्म नहीं किया है। टीजर पेज में दोनों स्मार्टफोन्स का नाम दिया गया है। उम्मीद है कि सैमसंग जल्द दोनों स्मार्टफोन के नाम के साथ उनकी लॉन्चिंग डिटेल भी अनाउंस कर सकती है।

फोन में मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसे फोन को अन्य बाजारों के लिए अगस्त, 2022 में पेश कर दिया गया था। Samsung Galaxy A23 5G में 6.6 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 695 octa-core प्रोसेसर मिलता है, जो Adreno 619L GPU के साथ आता है।

डिवाइस में 8GB तक RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में 50MP का मेन कैमरा, 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मेक्रो लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 8MP के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।

स्मार्टफोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।