comscore

Samsung Galaxy A14 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, मिलेंगे अच्छे फीचर्स

Samsung Galaxy A14 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। इस फोन को अगले सप्ताह 18 जनवरी को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।

Published By: Harshit Harsh | Published: Jan 10, 2023, 12:29 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung Galaxy A14 5G को अगले सप्ताह 18 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Galaxy A सीरीज के इस अपकमिंग फोन की कीमत लॉन्च से पहले लीक हुई है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A13 का अपग्रेड मॉडल होगा। फोन की डिजाइन में कई बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। सैमसंग का यह फोन हाल ही में अमेरिका और यूरोप में लॉन्च किया गया है। news और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra फोन 9000 रुपये सस्ता खरीदें, सेल शुरू होने से पहले यहां से सस्ते में खरीदें

फोन के प्रमोशनल तस्वीरों के मुताबिक, भारत में भी ग्लोबल वेरिएंट को लॉन्च किया जा सकता है यानी फोन के फीचर्स एक जैसे हो सकते हैं। Galaxy A14 5G में इन-हाउस Exynos 1330 SoC का इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्लोबल वेरिएंट में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर मिलता है। news और पढें: Samsung Galaxy M17e 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगी 6000mAh बैटरी

Samsung Galaxy A14 5G में मिलेंगे ये फीचर्स

पहले सामने आए रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung Galaxy A14 5G में 6.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में IPS LCD स्क्रीन का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन देखने को मिलेगी। इस फोन को Exynos 1330 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा।

फोन में 4GB/6GB RAM और 64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसे Android 13 पर बेस्ड OneUI 5.0 के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। Samsung Galaxy A14 5G के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ फोन में 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

सैमसंग का यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। फोन में 15W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा। यह फोन 5G, 4G डुअल बैंड Wi-Fi, GPS जैसे फीचर्स के साथ आएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Samsung Galaxy A14 5G की कीमत

91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A14 5G की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये हो सकती है। हालांकि, फोन की लॉन्च प्राइस MRP के मुकाबले 2,000 रुपये से 3,000 रुपये तक कम हो सकती है। इस फोन को ब्लैक, डार्क रेड, लाइट ग्रीन और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।