लॉन्च से पहले लीक हुई Redmi Note 15 की कीमत, मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi Note 15 के लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत और दमदार फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं कैमरा से लेकर प्रोसेसर तक क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 19, 2025, 05:53 PM (IST)
Redmi Note 15 सीरीज को लेकर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में काफी चर्चा चल रही है। लॉन्च से कुछ हफ्ते पहले ही Redmi Note 15 की भारत में कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। Xiaomi ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी ने इतना जरूर कहा है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। माना जा रहा है कि Redmi Note 14 के दिसंबर 2024 में लॉन्च होने के बाद अब इसका अगला वर्जन जनवरी 2026 तक भारत में आ सकता है। इस बीच Xiaomi ने अपनी वेबसाइट पर Redmi Note 15 के कई अहम फीचर्स भी कन्फर्म कर दिए हैं, जिससे फोन को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है।
कितनी हो सकती है भारत में कीमत
लीक के मुताबिक, टिप्स्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि Redmi Note 15 का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में करीब 22,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हो सकता है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लगभग 24,999 रुपये में आ सकता है फिलहाल भारत में Redmi Note 15 Pro या Pro+ मॉडल को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, जिससे यह साफ नहीं है कि Xiaomi शुरुआत में सिर्फ एक ही मॉडल लॉन्च करेगा या पूरी सीरीज। हालांकि ये कीमतें अभी आधिकारिक नहीं हैं, इसलिए इन्हें अंतिम मानने से पहले थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।
कन्फर्म फीचर्स
Xiaomi ने Mi.com पर Redmi Note 15 5G का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया है, जिसमें इसके कई स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आएगा, जो बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद एक्सपीरियंस का दावा करता है। कंपनी के अनुसार यह चिपसेट चार साल तक स्मूद परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा। फोन में 5520mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 1.6 दिन तक चल सकती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। कैमरा की बात करें तो इसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ मिलेगा। इसके अलावा फोन को IP66 रेटिंग भी मिलेगी, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।
डिस्प्ले और ग्लोबल वर्जन
Redmi Note 15 में 6.77-इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन पहले ही लॉन्च हो चुका है, जहां यह HyperOS 2 पर काम करता है और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। इंटरनेशनल वेरिएंट में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप, 20MP फ्रंट कैमरा और वाटर-डस्ट रेसिस्टेंस भी दिया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय वर्जन में Xiaomi कौन-कौन से फीचर्स बरकरार रखता है और क्या कीमत के हिसाब से यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट कर पाएगा या नहीं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।