Redmi Note 13 Pro+ 5G की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म, अगले साल 2024 में होगा लॉन्च

Redmi Note 13 Pro+ 5G फोन की इंडिया लॉन्चिं कंफर्म हो गई है। यह फोन 200MP कैमरा के साथ चीन में लॉन्च हो चुका है। यहां जानें फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Dec 06, 2023, 01:31 PM (IST)

हाइलाइट

  • Redmi Note 13 Pro+ 5G का इंडिया लॉन्च कंफर्म
  • यह फोन जनवरी में होगा लॉन्च
  • यह फोन 200MP कैमरा संग चीन में हो चुका है लॉन्च

Xiaomi कंपनी ने आज 6 दिसंबर 2023 को भारत में Redmi 13C सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज में कंपनी ने दो फोन Redmi 13C और Redmi 13C 5G को लॉन्च किया। इस लॉन्च इवेंट के अंत में कंपनी ने Redmi Note 13 Pro+ 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग भी कंफर्म कर दी है। आपको बता दें, Redmi Note 13 Pro+ 5G और Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन सितंबर महीने में चीन में लॉन्च हुए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी रेडमी नोट 13 प्रो प्लस 5जी के साथ भारत में रेडमी नोटे 13 प्रो को भी लॉन्च कर सकती है। फीचर्स की बात करें, तो रेडमी नोट 13 प्रो प्लस फोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 7200 Ultra प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था। वहीं, प्रो मॉडल Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आया था। और पढें: 12GB RAM Gaming Smartphones: 12GB RAM वाले धाकड़ गेमिंग स्मार्टफोन, कीमत 25000 से कम

Xiaomi कंपनी ने आज Redmi 13C स्मार्टफोन्स लॉन्चिंग के दौरान Redmi Note 13 Pro+ 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग कंफर्म की है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह फोन भारत में अगले महीने जनवरी 2024 में लॉन्च होगा। फिलहाल कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने इस सीरीज को सितंबर महीने में चीन में लॉन्च किया था। उस वक्त कंपनी ने इस फोन के साथ Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया था। ऐसे में अटकलें लगाई जा सकती है कि भारत में अगले महीने जनवरी में रेडमी नोट 13 प्रो 5जी फोन भी दस्तक दे सकता है। और पढें: 512GB smartphones under 30000: 512GB स्टोरेज वाले तगड़े फोन, कीमत 30 हजार से कम

Redmi Note 13 Pro series Specifications

चीनी मॉडल के फीचर्स की बात करें, तो दोनों ही फोन काफी हद तक एक जैसे ही फीचर्स के साथ आते हैं। दोनों ही फोन में कंपनी ने 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा, दोनों ही फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेसंर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP कैमरा मिलता है। और पढें: 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग वाले Redmi Note 13 Pro+ 5G पर Discount, Flipkart की डील

अंतर की बात करें, तो प्रो मॉडल Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से लैस है, वहीं प्लस मॉडल MediaTek Dimensity 7200 Ultra प्रोसेसर के साथ आता है। प्लस मॉडल में कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वहीं, प्रो मॉडस 5,100mAh बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।