Redmi Note 12T Pro फोन 64MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 12T Pro फोन को रेडमी नोट 12 सीरीज के लेटेस्ड एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। खूबियों की बात करें, तो इस फोन में MediaTek Dimensity 8200 Ultra प्रोसेसर, 12GB RAM और 5,080mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Published By: Manisha | Published: May 30, 2023, 12:53 PM (IST)

हाइलाइट

  • Redmi Note 12T Pro फोन में मिलता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • फोन की बैटरी 5,080mAh की है
  • भारत में इसे Redmi K60i नाम से लाया जा सकता है

Redmi Note 12T Pro स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेडमी नोट 12 सीरीज का लेटेस्ट एडिशन 144Hz डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा, यह फोन MediaTek Dimensity 8200 Ultra प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64MP का कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5,080mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। ऑडियो के लिए फोन में डुअल-स्पीकर्स Dolby Atmos सपोर्ट के साथ मिलते हैं। और पढें: Amazon Great Summer Sale 2026: REDMI, iQOO और OnePlus के फोन पर तगड़ा डिस्काउंट, कम कीमत में लाएं घर

Redmi Note 12T Pro specifications

-6.6-इंच डिस्प्ले और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

-MediaTek Dimensity 8200 Ultra प्रोसेसर और पढें: Xiaomi फैन्स को झटका! अचानक Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro फोन हुए महंगे, इतनी बढ़ी 200MP कैमरा फोन्स की कीमतें

-12GB RAM

-512GB स्टोरेज

-64MP बैक कैमरा

-5,000mAh बैटरी

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Redmi Note 12T Pro फोन 6.6-इंच डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले का रेजलूशन 2,460x1,080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसके साथ इसमें HDR10 सपोर्ट, 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो व Dolby Vision सर्टिफिकेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, यह फोन 4nm MediaTek Dimensity 8200 Ultra प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ कंपनी ने 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दी है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 12टी प्रो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64MP का है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 5,080mAh की है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी सिंगल चार्ज पर 1.35 कनेक्टिविटी की बात करें, तो इस फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।

Redmi Note 12T Pro Price

स्मार्टफोन की कीमतों की बात करें, तो रेडमी नोट 12टी प्रो फोन CNY 1,599 (लगभग 19,000 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 20,000 रुपये) है। टॉप 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) है। कंपनी ने इस फोन को Carbon black, Ice Fog White और Harumi Blue कलर ऑप्शन पेश किए हैं। इनकी सेल 31 मई यानी कल से शुरू होगी। फिलहाल फोन के भारत लॉन्च की जानकारी रिवील नहीं की गई है। माना जा रहा है कि भारत में इस फोन को Redmi K60i के नाम से पेश किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।