Redmi Note 12T 5G हुआ 3C पर लिस्ट, इन दमदार फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च

Redmi जल्द ही एक और बजट 5G लॉन्च करने वाली है। Redmi Note 12T Series के इस स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर देखा गया है। साथ ही, फोन के फीचर्स भी ऑनलाइन लीक हुए हैं।

Published By: Harshit Harsh | Published: Feb 07, 2023, 01:04 PM (IST)

हाइलाइट

  • Redmi Note 12T 5G को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
  • रेडमी नोट 12 सीरीज के इस स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट 3C पर देखा गया है।
  • इस फोन के प्रोसेसर और चार्जिंग फीचर की डिटेल भी सामने आई है।

Redmi Note 12 Series का एक और स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। रेडमी नोट 12 सीरीज का यह स्मार्टफोन अगले महीने यानी मार्च में घरेलू बाजार में दस्तक दे सकता है। सर्टिफिकेशन साइट लिस्टिंग के साथ इस फोन के प्रोसेसर और चार्जिंग फीचर की जानकारी भी लीक हुई है। रेडमी के इस अपकमिंग फोन के बारे में पहले भी जानकारी सामने आई है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Note 11T 5G का अपग्रेड मॉडल होगा।

रेडमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में टिप्स्टर अभिषेक यादव ने जानकारी शेयर की है। टिप्स्टर द्वारा शेयर किए गए 3C लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन का मॉडल नंबर 23049RD8C होगा, जिसे मार्च में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Redmi Note 12T के नाम से उतारा जा सकता है। इसके फोन के प्रोसेसर और चार्जिंग फीचर की डिटेल भी शेयर की गई है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 2 प्रोसेसर मिल सकता है और यह 67W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है।

Redmi Note 12T 5G में मिलेंगे ये फीचर्स

रेडमी Note 12T 5G के संभावित फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.67 इंच का OLED पैनल मिल सकता है, जो FHD+ (फुल एचडी प्लस) रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz को सपोर्ट कर सकता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

रेडमी के इस स्मार्टफोन में 5,500mAh की बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। फोन में USB Type C चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो या डेप्थ कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा दिया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।