Redmi Note 12 सीरीज का आ रहा नया स्मार्टफोन, लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने बताए फीचर्स

Redmi Note 12 Pro 4G को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन उससे पहले ही एक पोस्टर सामने आया है। इस फोन में कई दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें 108MP का कैमरा मिलेगा।

Published By: Rohit Kumar | Published: Apr 03, 2023, 09:23 AM (IST)

हाइलाइट

  • Redmi Note 12 Pro 4G स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च।
  • इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 67W का फास्ट चार्जर मिलेगा।
  • इसमें बैक पैनल पर 108MP का क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा।

Redmi एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसका नाम Redmi Note 12 Pro 4G होगा। नोट 12 सीरीज का यह 5वां स्मार्टफोन है। ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इसकी खूबियों पर से पर्दा उठा दिया है। इस स्मार्टफोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 732G और 108MP का कैमरा सेटअप मिलेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 12 Pro 4G इंडोनेशिया में लॉन्च होने वाला है और शाओमी इंडोनेशिया ने इस लेटेस्ट हैंडसेट के बारे में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, इस हैंडसेट में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो पंच होल कटआउट के साथ मिलेगा। यह एक Full HD+ रेजोल्यूशन के साथ दस्तक देगा। इसमें 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलेगा। नोट 12 सीरीज के अन्य फोन की तरह ही इसमें भी 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा। यह जानकारी गिज्मोचाइना ने दी है।

Redmi Note 12 Pro 4G का प्रोसेसर

रेडमी के इस स्मार्टफोन में Snapdragon 732G चिपसेट मिलेगा। इसके साथ 8 GB RAM और 256 GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। इस डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा ससता है। यह फोन MIUI 13 बेस्ड Android 12 OS पर काम करेगा।

Redmi Note 12 Pro 4G का बैटरी

रेडमी के इस मॉडल में 5,000mAh की बैटरी के साथ 67W का फास्ट चार्जर मिलेगा। इस फोन में कई अन्य खूबियां जैसे डुअल सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस जैसे फीचर्स मिलेंगी। इसमें NFC, IR blaster और साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा।

Redmi Note 12 Pro का कैमरा सेटअप

रेडमी के इस फोन में बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 108-megapixel का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। सेकेंडरी कैमरा 8-megapixel अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5-megapixel का मैक्रो लेंस और 2-megapixel का डेप्थ सेंसर दिया है। सेल्फी के लिए 16-megapixel का कैमरा मिलेगा। ब्रांड द्वारा अभी कीमत की जानकारी शेयर नहीं की है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।