Redmi Note 12 स्मार्टफोन 30 मार्च को होगा भारत में लॉन्च, 50MP कैमरे के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
यह Redmi Note 12 का 4G वेरिएंट होगा। कंपनी Redmi Note 12 5G फोन जनवरी में लॉन्च कर चुकी है। वहीं, पिछले काफी समय से फोन का 4G वेरिएंट लीक्स का हिस्सा बना हुआ है।
Published By: Manisha | Published: Mar 22, 2023, 01:57 PM (IST)
हाइलाइट
- Redmi Note 12 5G फोन 48MP कैमरे के साथ हुआ था लॉन्च
- Redmi Note 12 4G में मिलेगा 50MP कैमरा
- Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर से लैस होगा फोन
Redmi Note 12 सीरीज का लॉन्च इवेंट 23 मार्च को ग्लोबल मार्केट में आयोजित किया जाने वाला है। फिलहाल कंपनी ने इस सीरीज के तहत आने वाले नए डिवाइस से जुड़ी जानकारी नहीं दी है। लॉन्च से 1 दिन पहले कंपनी ने Redmi Note 12 स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट रिवील कर दी है। अगर आपको लग रहा है कि यह फोन 23 मार्च को भारत में दस्तक देने वाला है, तो आप गलत है। कंपनी इस फोन को अलग ही दिन लॉन्च करने वाली है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स।
Redmi India ने आप अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए Redmi Note 12 की लॉन्च डेट रिवील की है। यह फोन भारत में 30 मार्च 2023 को लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह फोन का 4G वेरिएंट होगा। कंपनी Redmi Note 12 5G फोन जनवरी में लॉन्च कर चुकी है। वहीं, पिछले काफी समय से फोन का 4G वेरिएंट लीक्स का हिस्सा बना हुआ है।
कंपनी ने ट्वीट में माइक्रोसाइट का एक लिंक भी शेयर किया है, जिसमें रेडमी नोट 12 के प्रमुख फीचर्स की जानकारी मिलती है। टीजर पेज के जरिए कंफर्म होता है कि रेडमी नोट 12 फोन 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा। इसका स्क्रीन साइज 5G वेरिएंट के समान हो सकती है, जो कि 6.67 इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ आया था। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर से लैस होगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस कैमरा सेटअप का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा दिया जाएगा। फोन की बैटरी 5000mAh की होगी, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
बता दें, टीजर पेज में फोन का डिजाइन भी देखा जा सकता है। यह डिजाइन बिल्कुल फोन के 5G वेरिएंट के समान है।
Redmi Note 12 5G Specifications
Redmi Note 12 5G फोन के फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके अलावा, फोन octa-core Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज से लैस है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा सेटअप में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।