Redmi A3 की सेल आज से होगी शुरू, सस्ते में खरीदने का मौका

Redmi A3 की सेल आज यानी 23 फरवरी से शुरू हो रही है। सेल के दौरान स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। कम दाम में शानदार फीचर्स वाले इस फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 23, 2024, 08:53 AM (IST) | Edited: Feb 23, 2024, 08:53 AM (IST)

हाइलाइट

  • Redmi A3 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • फोन को तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है।
  • इस स्मार्टफोन की बिक्री अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों से होगी।

Redmi A3 इस महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ था। आज यानी 23 फरवरी, 2023 से इसकी सेल शुरू हो रही है। सेल के दौरान स्मार्टफोन को बेहतरीन एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart के जरिए की जाएगी। फोन को तीन कलर ऑप्शन में भारतीय बाजार में पेश किया गया है। और पढें: iPhone 17 Pro, 17, 16, 15 और iPhone Air पर आई धमाकेदार डील, Flipkart-Amazon से सस्ते में खरीदने का मौका

रेडमी का यह फोन प्रीमियम हेलो डिजाइन और 90Hz रिफ्रेश रेट वाले स्मूथ डिस्प्ले के साथ आया है। इसमें 12GB तक RAM का ऑप्शन मिल रहा है। स्मार्टफोन की सेल डिटेल, कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: 7000mAh बैटरी वाले OnePlus फोन की पहली सेल, बंपर डिस्काउंट के साथ मिलेगी सस्ती EMI

Redmi A3 Sale and Price in India

Redmi A3 की सेल आज दोपहर 12 बजे से अमेजन और फ्लिपकार्ट पर शुरू हो जाएगी। फोन को कई वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 3GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 7,299 रुपये है। वहीं, 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 8,299 रुपये का आता है। 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,299 रुपये है। फोन तीन कलर ऑप्शन में आया है। बता दें कि सेल में फोन को 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

फोन के सभी स्पेसिफिकेशन

फीचर्स की बात करें तो रेडमी के इस फोन में 6.71 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 1650 x 720, रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 180Hz और पीक ब्राइटनेस 500 nits है। डिवाइस Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ आएगा।

बता दें कि फोन Android 14 पर रन करेगा। इसके अलावा, इस हैंडसेट में Mediatek Helio G36 Octa Core प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है। इसमें 10W का चार्जर और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन में 6GB तक RAM के साथ 6GB वर्चुअल रैम का ऑप्शन भी दिया है। फोन में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में 8MP का मेन कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 5MP के फ्रंट कैमरे से लैस है। फोन को लॉक और अनलॉक करने के लिए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।